फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Destination: अभी तक नहीं हुआ शादी का लोकेशन तय? इन जगहों पर करें डेस्टिनेशन वेडिंग

Sat, 22 Jul 2023 03:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Wedding - फोटो : instagram
Destination Wedding In Uttar Pradesh: दिवाली के बाद शादी और शुभ कार्यों का मुहूर्त है। जिन लोगों की शादी तय हो गई है और सर्दियों में शादी की तारीख निकली है, उन्हें अब विवाह कार्यों के लिए किसी जगह की तलाश होगी। शादी से कुछ महीने पहले ही वेन्यू बुक कर लेना चाहिए। ऐसे में अगर अब तक आपने शादी के लिए जगह बुक नहीं की है, तो तलाश शुरू कर दें और बुकिंग करा लें।

अक्सर शादी के लिए जगह का चयन करते समय लोग सेलिब्रिटी की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग करने की इच्छा रखते हैं लेकिन बजट का ध्यान आते ही अक्सर पीछे हट जाते हैं। हालांकि अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग की चाह रखते हैं तो कुछ ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं तो बजट में हों। अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं, बजट में ही यूपी की कुछ खास जगहों को शादी के लिए बुक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर - फोटो : facebook
मिर्जापुर में डेस्टिनेशन वेडिंग

पर्यटन के लिहाज से मिर्जापुर को विकसित किया जा रहा है। यहां झील, झरने और चुनार का किला है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अगर आप आसपास के किसी शहर के रहने वाले हैं तो मिर्जापुर में शादी के लिए किसी खूबसूरत जगह का चयन कर सकते हैं, जहां से पूरे मिर्जापुर का शानदार दृश्य को शादी के गवाह बने मेहमान देख पाएं और आनंद ले पाएं।
विज्ञापन

3 of 5
बनारस - फोटो : istock
बनारस में डेस्टिनेशन वेडिंग

भोलेनाथ की नगरी बनारस में विवाह बंधन में बंधना अद्भुत अनुभव दिला सकता है। यहां गंगा नदी के घाट पर धूमधाम से शादी कर सकते हैं। सुंदर और शाही डेकोरेशन शादी को अधिक यादगार बना सकता है। इसके अलावा बनारस में स्थित रामनगर का किला को भी शादी के लिए बुक करा सकते हैं।

4 of 5
मथुरा वृंदावन का दो दिन का ट्रिप - फोटो : istock
बरसाना में शादी

मथुरा, वृंदावन या बरसाना को प्रेम की नगरी कहा जाता है, जहां श्रीकृष्ण के बचपन और राधा व गोपियों के साथ रासलीला की किस्से सुनाए जाते हैं। वृंदावन-बरसाना में भी आप डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। यहां कई ऐसे लॉन व होटल हैं, जहां शादी यादगार बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताज महल - फोटो : utsav.gov.in
आगरा में शादी

दुनियाभर में प्रेम के प्रतीक के तौर पर मशहूर ताजमहल आगरा में स्थित है। आगरा में ताज की रोशनी के सामने यमुना नदी के किनारे कपल शादी की कसमें और रस्में निभा सकते हैं। आगरा में भी कई ऐसी जगहें हैं, जो शाही किले में शादी का अनुभव करा सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें