फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: ये पांच भारतीय स्थल दुनियाभर में प्रसिद्ध, विदेशी पर्यटकों की लगी रहती है भीड़

Thu, 25 Jan 2024 10:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। विविधताओं के देश भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। अलग-अलग राज्यों की अलग संस्कृति, ऐतिहासिकता, धरोहर हैं। ऐसे में संपूर्ण भारत ही एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसकी यात्रा धर्म, अध्यात्म, रोमांच, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक नजारों से परिपूर्ण है। पर्यटन के लिहाज से भारत समृद्ध राष्ट्र हैं, जहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक घूमने के लिए पहाड़ों से समुद्र तटों तक का विकल्प आसानी से मिल सकता है। विदेशों में भी भारत के पर्यटन स्थल काफी मशहूर हैं। हर साल हजारों-लाखों विदेशी पर्यटक भारत भ्रमण पर आते हैं। 

भारत के पर्यटन स्थलों की विशेषताओं से देशवासियों को ही नहीं विदेशों तक परिचित कराने के उद्देश्य से हर साल 25 जनवरी को पर्यटन दिवस मनाते हैं। इस मौके पर भारत के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का प्रचार प्रसार देश-विदेश तक किया जाता है। इसका फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी होता है और भारत का नाम दुनियाभर में प्रसारित होता है। वैसे तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक कई शानदार पर्यटन स्थल भारत के अंग हैं लेकिन कुछ ऐसे भारतीय स्थल हैं जो विदेशी यात्रियों में काफी लोकप्रिय हैं। विदेश से आने वाले पर्यटक इन जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं विदेशियों को पसंद भारतीय पर्यटन स्थलों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Tajmahal - फोटो : Pexels
आगरा का ताजमहल

दुनिया के सबसे मशहूर भारतीय पर्यटन स्थलों की सूची में सबसे पहला नाम ताज महल का है। ताज महल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है। आम भारतीय पर्यटकों से लेकर विदेश से आने वाले राष्ट्राध्यक्ष तक यहां आने से नहीं चूकते। आगरा में ताज महल के अलावा, आगरा का किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, रामबाग और सिकंदर का किला भी घूमने जा सकते हैं। ताजमहल की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, सालाना 7 से 8 मिलियन पर्यटकों को ताजमहल आकर्षित करता है, जिसमें से 0.8 मिलियन से अधिक विदेशी पर्यटक हैं।
विज्ञापन

3 of 6
गोवा - फोटो : pixabay
गोवा

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से लोकसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक, गोवा में 2021 में 22000 विदेशी आए, वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 1.75 लाख हो गई थी। यह आंकड़ा तब का है, जब कोरोना संक्रमण का कहर दुनियाभर को डरा रहा था। देश के सबसे छोटे राज्यों में से एक गोवा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। विदेशों में भले ही कई बीच और खूबसूरत समुद्री जगहें हों लेकिन गोवा की खूबसूरती किसी विदेशी बीच से कम नहीं है। यहां के खूबसूरत समुद्री किनारे दुनिया भर में मशहूर हैं। गोवा जाएं तो सी-फूड का स्वाद, नाइट लाइफ पार्टी और वाटर स्पोर्ट्स का आनंद जरूर उठाएं। 

4 of 6
Udaipur - फोटो : istock
राजस्थान

राजस्थान में फ्रांस और ब्रिटेन से सर्वाधिक पर्यटक आते हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक, साल 2023 में अक्तूबर माह तक 13 करोड़ से ज्यादा पर्यटक राजस्थान आ चुके हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले 2023 में 4 गुना ज्यादा पर्यटक राजस्थान घूमने आए। यहां की खूबसूरती भारतीयों के साथ ही विदेशियों को भी अपनी ओर खींचती है। जयपुर से लेकर जैसलमेर तक और उदयपुर से लेकर माउंट आबू तक राजस्थान का हर शहर खूबसूरती, ऐतिहासिकता, भव्यता, शाही शैली और राजवाडा विरासत का नजारा दिखाता है। यहां के ऐतिहासिक महल या किले, झीले, रेगिस्तान की वादियां, रेत पर्यटकों को हर तरह से संतुष्ट करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इंडिया गेट - फोटो : Self
दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में 6.06 लाख विदेशी पर्यटक आते हैं। दिल्ली में कई पर्यटन स्थल हैं, जैसे लाल किला, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, जामा मस्जिद, हुमायूं मकबरा, कुतुब मीनार। ये जगहें विदेशी यात्रियों और भारतीय दोनों पर्यटकों को भाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Snowfall in Gulmarg Kashmir - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर

कश्मीर को देश की सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है। भारतीय पर्यटकों के साथ ही विदेशियों के लिए कश्मीर लोकप्रिय स्थल है। कश्मीर की सुंदरता और प्राकृतिक वातावरण दुनिया भर में मशहूर है। कश्मीर में आप गुलमर्ग, डल झील,परी महल, पहलगाम और नागिन झील घूम सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें