राष्ट्रीय पर्यटन दिवस 2024: 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस दिन को पहली बार 1948 में मनाने का फैसला लिया गया। भारत के पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन के जरिए रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रतिवर्ष पर्यटन दिवस मनाने का फैसला लिया गया। देश विदेश से हर साल लाखों लोग भारत भ्रमण पर आते हैं। यहां कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले सुंदर पर्यटन स्थलों की सैर करते हैं। विदेशियों को भी यहां के पर्यटन स्थल आकर्षित करते हैं। दोस्तों और परिजनों को घूमने के लिए प्रोत्साहित करके भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दें, साथ ही देश की विविध संस्कृतियों को समझें और अपनाएं।
दोस्तों संग घूमने की योजना बनाएं। देश के कोने-कोने में स्थित अद्भुत पर्यटन स्थलों की सैर करें। दोस्तों या करीबियों के पास सफर पर जाने का वक्त नहीं है तो कुछ खास संदेशों के जरिए उन्हें घूमने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। यहां पर्यटन दिवस पर भारत दर्शन के लिए प्रोत्साहित करने वाले संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर दोस्तों संग सफर की योजना बना सकते हैं।