काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन
- फोटो : istock
वाराणसी
उत्तर प्रदेश का वाराणसी शहर गंगा किनारे स्थित है। यह भगवान शिव की प्रिय नगरी है, वहां का वातावरण धार्मिक और मनमोहक है। यहां काशी विश्वनाथ धाम में ज्योतिर्लिंग के दर्शन करके मां खुश हो सकती हैं। इसके साथ ही शाम को गंगा आरती देख सकते है और मां के साथ घाट पर कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं। यहां का पान, चाट, कचौरियां मां को जरूर पसंद आएगा। कम पैसों में और दो दिन की छुट्टी में मां को बनारस घुमाने लाएं।