फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Tourist Places: बद्रीनाथ जाएं तो आसपास की इन अद्भुत जगहों का जरूर करें भ्रमण

Thu, 11 May 2023 01:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
badrinath mandir - फोटो : Pixabay
Badrinath Tourist Places उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में कई लोग इन खूबसूरत नजारों को देखने और ईश्वर के दर्शन के लिए चारों धाम जाने की योजना रहे होंगे। उत्तराखंड के चार धामों में बद्रीनाथ मंदिर, केदारनाथ मंदिर, गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के नाम शामिल हैं। इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ की तस्वीरें सबसे अधिक देखने को मिलती हैं। यहां के सुंदर नजारे, मंदिर के पीछे बर्फ से ढकी पहाड़ियां और घोड़े व पालकी पर बैठ दर्शन के लिए जाते यात्री देखकर ही मन प्रफुल्लित हो जाता है। हालांकि लोगों को इनके आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी नहीं। यात्री बद्रीनाथ धाम तक जाते हैं और मंदिर के दर्शन कर लौट आते हैं। लेकिन इस बार अगर बद्रीनाथ जाएं तो आसपास की कुछ अन्य जगहों को भी एक्सप्लोर करें। बद्रीनाथ मंदिर के पास बहुत अद्भुत जगहें हैं, जहां घूमकर आपकी ट्रिप बहुत यादगार और मजेदार बन जाएगी। ये रहीं बद्रीनाथ धाम के आसपास की अद्भुत जगहें।
विज्ञापन

2 of 6
Hill Station - फोटो : pixabay
नीलकंठ चोटी

उत्तराखंड की सबसे प्रमुख चोटियों में नीलकंठ का नाम शामिल है। यहां कई अद्भुत दृश्य देखने को मिलते हैं। नीलकंठ चोटी अद्भुत ट्रैक के लिए काफी प्रसिद्ध है। बद्रीनाथ आने वाले यात्री नीलकंठ चोटी घूमने जा सकते हैं। यह जगह आपके सफर को रोमांचक बना देगी।
विज्ञापन

3 of 6
charanpaduka - फोटो : facebook
चरण पादुका

बद्रीनाथ शहर से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरा पर चरण पादुका पर्वत है। यहां भगवान विष्णु के पदचिन्ह देखने को मिलते हैं। यह शिलाखंड एक धार्मिक स्थल है। इस जगह से जुड़ी कई मान्यताएं हैं। वहीं यहां से कई सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं।

4 of 6
Water Falls - फोटो : istock
वसुधारा फॉल्स

बद्रीनाथ से किलोमीटर दूर माणा गांव में वसुधारा जलप्रपात स्थित है। इस झरने की ऊंचाई 12000 फीट है। कहते हैं कि यहां पांडवों ने विश्राम किया था। वसुधारा फॉल्स तक पहुंचने के लिए 6 किलोमीटर की ट्रैकिंग करनी पड़ती है। रास्ते में माणा गांव में सरस्वती नदी बहती दिख जाएगी। बद्रीनाथ से माणा गांव तक 3 किमी टैक्सी से पहुंचा जा सकता है और आगे दो घंटे की ट्रैकिंग है।
विज्ञापन

5 of 6
vyas gufa - फोटो : facebook
व्यास गुफा

बद्रीनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर व्यास गुफा स्थित है। व्यास गुफा बेहद खास और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। पौराणिक कथा के मुताबिक, यहां ऋषि व्यास ने भगवान गणेश की मदद से महाकाव्य महाभारत की रचना की थी। यहां पहुंचने के लिए ट्रैकिंग करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बद्रीनाथ पहुंचे के लिए मार्ग - फोटो : istock
कैसे पहुंचे बद्रीनाथ

बद्रीनाथ जाने के लिए ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून तक ट्रेन से पहुंचे। ऋषिकेश से बद्रीनाथ की दूरी 295 किमी है। यहां से आपको बद्रीनाथ के लिए टैक्सी, बस मिल जाएगी। इसके अलावा जाॅली ग्रांट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच सकते हैं। यहां से बद्रीनाथ की दूरी 314 किलोमीटर है। आपके एयरपोर्ट से टैक्सी आसानी से मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें