Monsoon Travel Tips : अक्सर लोग मानसून के मौसम में सफर पर नहीं जाना चाहते। बारिश में मौसम खराब होने के कारण उनके सफर पर असर पड़ सकता है। घूमने के लिहाज से लोग बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलने से बचते हैं। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो बारिश के मौसम में घूमने लायक हैं। इस जगहों की खूबसूरती बरसात में बढ़ जाती है। कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें बरसात के मौसम में अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ किसी हरियाली वाली खूबसूरत जगह की सैर करनी होती है। वहीं कई बार लोग किसी जरूरी काम के कारण भी मानसून में ट्रैवल करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। चाहें आप अपनी इच्छा से बारिश में कहीं जाना चाहते हों या फिर काम के सिलसिले में सफर रह रहें हों, लेकिन अगर अचानक से बारिश हो जाएं तो क्या करना है, ये आपको पता होना चाहिए। बारिश के कारण सफर में रुकावट न आए और मजा किरकिरा न हो, इसके लिए बारिश में ट्रैवल के इन आइडियाज को अपनाएं।