फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Travel Tips: बारिश के मौसम में जा रहे हैं घूमने तो भूल से भी न करें ये गलतियां, होगा पछतावा

Fri, 07 Jul 2023 03:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मानसून रोड ट्रिप - फोटो : istock
Monsoon Travel Tips : मानसून में घर से निकलना मजेदार भी हो सकता है लेकिन तेज बारिश में घूमना मुश्किल भी बन सकता है। बरसात के मौसम में पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाती है। प्राकृतिकता और हरियाली बारिश की बूंदों में अधिक सुंदर लगते लगती है। कई लोग इस मौसम में घूमने का प्लान बनाते हैं।

हालांकि बारिश के मौसम में सफर पर जाना हो तो कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में हिल स्टेशन पर जाने से बचना चाहिए। बरसात में पहाड़ों पर लैंडस्लाइड होने या रास्ते बंद हो जाता है, आम समस्या बन जाती है। ऐसे में बरसात के मौसम में घूमने के लिए उपयुक्त मानसून ट्रैवल डेस्टिनेशन का चयन करें।

साथ ही सफर के दौरान कुछ और सावधानियां भी बरतें, ताकि घूमने का मजा किरकिरा न हो पाए। अगर आप मानसून में सफर पर जाने की योजना बना रहे हैं तो कुछ गलतियां आपकी यात्रा को खराब कर सकती हैं। यहां उन गलतियों के बारे में बताया जा रहा है, जो बारिश के मौसम में सफर के दौरान करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
bag pack - फोटो : bag pack
वाटरप्रूफ बैग

सफर के लिए सामान पैक करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका लगेज बैग वाटरप्रूफ हो। बारिश के पानी में भीगने की संभावना होने पर भी वाटरप्रूफ बैग के अंदर का सामान सुरक्षित रहेगा। सफर के लिए जो सामान साथ ले जा रहे हैं, वह खराब होने से बच जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कपल मानसून डेस्टिनेशन - फोटो : istock
सही जगह का चयन

सफर पर घूमने जा रहे हैं तो प्रयास करें कि उपयुक्त जगह पर यात्रा का प्लान बनाएं। किसी ऐसी जगह की यात्रा पर न जाएं, जहां बारिश में सड़कें बंद हो जाती हों, अधिक लैंडस्लाइड होता हो या बारिश में उस जगह के पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया जाता हो। ऐसा करने से सफर पर जाना बर्बाद नहीं होगा।

मानसून में है घूमने की योजना? इन खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का मजा

4 of 5
मानसून सेफ्टी टिप्स - फोटो : amar ujala
सही कपड़ों का चयन

मानसून में यात्रा पर जा रहे हैं तो सही तरह के कपड़ों का चयन करें। बरसात के मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर हैं तो बारिश में भीग भी सकते हैं। कपड़े ऐसे पहनें जो जल्दी सूख जाएं। अन्यथा सफर के दौरान आप गीले कपड़ों में परेशान होते रहेंगे। इसके अलावा कपड़े सुखाने की समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैवल फूड टिप्स - फोटो : Istock
खाने का सामान

मानसून में अचानक से तेज बारिश हो जाती है। बारिश के कारण हो सकता है कि आपको होटल के कमरे में बंद होना पड़े। बाहर न निकल पाने के कारण खाने की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पास में कुछ स्नैक्स या हल्का खाने का सामान रखें, ताकि कुछ समय के लिए अगर होटल से बाहर न जा पाएं तो भूख लगने पर खाने की दिक्कत न हो। कई होटल फूड डिलीवरी की सुविधा देते हैं, पर यह महंगा पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें