chocolate
- फोटो : pixabay
जापान की चॉकलेट भी खास
जापान में अलग अलग तरह की चॉकलेट होती हैं, जो अलग अलग भावनाओं को व्यक्त करती हैं। यहां चाॅकलेट डे पर दो खास तरह की चॉकलेट का उपयोग होता है।
पहला, होनमेई चोको (honmei-choko): जापान की होनमेई चोको को 'चॉकलेट ऑफ लव' कहा जाता है। जब महिला किसी लड़के को पसंद करती है, तो प्यार का इजहार करने के लिए वह होनमेई चोको उन्हें देती है।
दूसरा, गिरी चोको (giri-choko): जापान में चॉकलेट डे के दिन गिरी चोको भी महिलाएं पुरुषों को देती हैं। इसे कर्टसी चॉकलेट भी कहते हैं। गिरी चोको का कोई खास मतलब नहीं होता। जो लड़कियां किसी के प्यार में नहीं होती, वह चॉकलेट डे मनाने के लिए अपने पुरुष दोस्तों, परिवार के पुरुषों को चॉकलेट देकर रिवाज पूरा करती है।
जापान की एक खास चॉकलेट भी होती है, जिसे लड़कियां अपने हाथों से बनाती हैं। जापान में मान्यता है कि जब लड़की किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी मान लेती हैं तो उसे अपने हाथ की बनी चॉकलेट देकर विवाह प्रस्ताव देती हैं।