महाशिवरात्रि प्राचीन मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ
अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है। अमरनाथ की यात्रा पहलगाम मार्ग से होकर निकलती है। इस दुर्गम यात्रा को पूरा करने श्रद्धालु अमरनाथ की गुफा तक पहुंचते हैं, जहां उन्हें हिमलिंग के दर्शन होते हैं। अमरनाथ का हिमलिंग स्वयंभू शिवलिंग है यानी बिना किसी मानवीय प्रयास के रहस्यमयी तरीके से लिंग का रूप लेना। गुफा में ऊपर से बर्फ की बूंदे टपकती हैं, जिससे दस फिट का हिमलिंग बनता है। पुराणों के मुताबिक, इसी गुफा में भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमरता का रहस्य बताया था। उस समय दो कबूतर भी वहां मौजूद थे, जिन्होंने अमरता का रहस्य सुन लिया था। वह आज भी इसी गुफा में बैठे हैं। माना जाता है कि कबूतरों का वह जोड़ा अमर हो गया है।