दरअसल कच्छ एक द्वीप है जो भारत की मुख्यभूमि से अलग है। कच्छ और मुख्यभूमि के बीच समुद्र का छोटा सा हिस्सा आता है जो बारिश के मौसम के बाद पूरी तरह से सूख जाता है और फिर यहां चारों तरफ दिखती है सफेद भूमि जो होता है, नमक। इसे ही कच्छ का रण कहते हैं। यहां पर दो रण है एक बड़ा और दूसरा छोटा रण।