अगर आप वीकेंड में दिल्ली एक्सप्लोर करना चाहते हैं और खरीददारी के साथ ही बेहतरीन जायके का भी लुत्फ उठाना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आप सस्ते में शॉपिंग कर सकते हैं और साउथ इंडियन जायके का मजा ले सकते हैं। दरअसल, दिल्ली न सिर्फ शॉपिंग बल्कि खानपाने के लिए भी सबसे मुफीद जगह है। यहां कई ऐसी मार्केट्स हैं जहां बेहद सस्ते में बड़े से बड़े ब्रांड की ही तरह हुबहु जींस मिल जाती है। इसके अलावा फूड लवर्स के लिए ऐसी जगहें भी हैं जहां वो छुट्टी के दिन जायकेदार खाने का आनंद ले सकते हैं। आइए सबसे पहले सस्ती मार्केट्स के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
shopping
- फोटो : social media
मोहन सिंह प्लेस, सीपी: कनाट प्लेस का मोहन सिंह मार्केट शॉपिंग करने वालों से भरा रहता है। कॉलेज गोइंग से लेकर दूसरे राज्यों से दिल्ली की सैर करने आए पर्यटक यहां से खरीददारी करना नहीं भूलते हैं। यह युवाओं की सबसे प्रिय मार्केट है। इस मार्केट में आपको सस्ते में ब्रांडेड जींस आसानी से मिल जाएगी बस इसके लिए आपको सही से मोलभाव करना आना चाहिए। कनाट प्लेस में आपको जारा की जींस 500 रुपए से लेकर 800 रुपए के बीच आसानी से मिल जाएगी। यह ऑरिजन जारा की जींस नहीं बल्कि कस्टम की गई जारा की जींस होगी जो कि एकदम ऑरिजनल ही लगेगी।
विज्ञापन
3 of 10
shopping
- फोटो : file photo
टैंक रोड, करोल बाग: करोल बाग का टैंक रोड एशिया की सबसे बड़ी जींस मार्केट है। यहां आपको थोक के भाव जींस मिलेगी। देशभर के दुकानदार यहां थोक के भाव जींस खरीदने के लिए आते हैं। यहां आपको आसानी से 300 रुपए से लेकर 400 रुपए के बीच बेहतरीन और ब्रांडेड जींस मिल जाएगी।
4 of 10
cheap jeans market in delhi
- फोटो : Social Media
तुगलकाबाद एक्सटेंशन: तुगलकाबाद में कपड़ों को स्टिच करने वाली कई फैक्टरियां हैं। यहां स्थित कई फैक्टरियां तो बड़े-बड़े ब्रांड के लिए क्लोथिंग मैटिरियल भी बनाती हैं। इनमें टॉमी हिलफिगर, जारा, जीएपी आदि शामिल है। अगर आपको सस्ते में जींस खरीदनी है तो आप इस मार्केट में जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
jeans
- फोटो : Social Media
महिपालपुर: महिपालपुर में कई ब्रांड्स के आउटलेट हैं। यहां आपको ब्रांडेड जींस फैक्ट्री प्राइस पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां हर वक्त बड़े-बड़े ब्रांड की जींस पर सेल लगी रहती है। कई बार तो यह सेल 50 से 60 फीसदी तक की होती है। अगर आप सस्ते में ब्रांडेड जींस खरीदना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
विज्ञापन
6 of 10
jeans
- फोटो : Social Media
कालिंदी कुंज: कालिंदी कुंज पर एक लाइन से कई ब्रांड की शॉप्स हैं। यहां भी हर वक्त कपड़ों पर सेल चलती रहती है। यहां से आप आसानी से ब्रांडेड जींस को 40 से 50 फीसदी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। इसके अलावा यहां आपको सस्ते में एक साल पुराना हो चुके फैशन की जींस भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन
7 of 10
south indian food
- फोटो : Social Media
अगर आप दिल्ली में असली साउथ इंडियन खाने का मजा लेना चाहते हैं तो यहां आपको इडली, डोसा और सांभर के अलावा दूसरी साउथ इडियन डिशिश का असली टेस्ट मिलेगा। हम आपको इन रेस्टोरेंट के प्रोपर मैन्यू की जानकारी दे रहे हैं ताकि आप वीकेंड पर अपनी ट्रिप एन्जॉय कर सकें।
दक्षिण शेरेटन होटल: दक्षिण शेरेटन होटल दिल्ली में साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद की परफेक्ट जगह है। इसी नाम से यह रेस्टोरेंट सबसे पहले चैन्नई में 1960 में खुला था। दक्षिण शेरेटन होटल में आपको कई टॉप क्लास गर्वमेंट अधिकारी दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए दिख जाएंगे। यह रेस्टोरेंट खासतौर पर तमिलनाडु के खान-पान के लिए जाना जाता है।
8 of 10
south indian food in delhi
- फोटो : Social Media
इस होटल में आपको केरल का नॉन वेजीटेरियन शी फूड भी मिलेगा। यहां का मैन्यू रिजनल फूड के हिसाब से डिवाइडिड है। इस होटल में आपको दाल थोव, कथिरिकई चॉप्स, गोंगुरा ममसम, चेट्टीनाड चॉप्स, मालाबार परांठा और करी दक्षिण येरा डिश मिलेगी। यह रेस्टोरेंट साकेत में स्थित है।
9 of 10
South indian food
- फोटो : Social Media
कर्नाटक कैफे: कर्नाटक कैफे न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में है। इस रेस्टोरेंट के अंदर कदम रखते ही आपको लगेगा कि आपने कर्नाटक के किसी गांव में कदम रखें हैं। रेस्टोरेंट की दीवारों पर पेपर आर्ट और छत पर भुट्टे लटकाए गए हैं। यहां आप दक्षिण भारतीय खाने का स्वाद ले सकते हैं। इस कैफे का बन्ने खली डोस और मल्लेश्वरम 18 वां क्रॉस डोसा प्रसिद्ध है।
कोस्टा कैफे, एचवीके: यह कैफे होज खास में है। यहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ दक्षिण भारतीय खाने का मजा ले सकते हैं। अगर आप मांसाहारी हैं तो आपको यहां शी फूड भी मिलेगा। यहां की प्रसिद्ध डिश में ऑबर्जिन कोकर्ण करी, प्रॉन मोइले और कैलिफोर्निया बाहा फिश टैको शामिल है।