फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Istanbul Tourist Guide: इतने रुपये में घूम सकते हैं इस्तांबुल, नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ

Mon, 25 Sep 2023 06:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Soical Media
Istanbul Tourist Guide: कई भारतीय फिल्मों में एक्टर्स को विदेशी जगहों पर रोमांस और एक्शन करते देखकर दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें इन खूबसूरत नजारों से प्यार हो जाता है।  वह इन विदेशी नजारों को घूमने के सपने देखने लगते हैं हालांकि वहां तक कैसे पहुंचना है, यह जानकारी न होने पर असमंजस में रहते हैं। रेस 2, एक था टाइगर, मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों की शूटिंग तुर्की के सबसे खूबसूरत शहर इस्तांबुल में हुई है। गूगल और सोशल मीडिया पर भी अक्सर इंस्तांबुल के दिल छू लेने वाले नजारे देखने को मिल ही जाते हैं। इन दृश्यों व नजारों को देख किसी का भी मन यहां की वादियों में घूमने का कर सकता है। अगर आप भी इंस्तांबुल के नजारों को देखकर वहां घूमने के सपने देखने लगे हैं तो इंस्तांबुल के सफर की पूरी डिटेल यहां आपको मिल जाएगी। कम पैसों में आसानी से इंस्तांबुल पहुंचने और वहां के मशहूर पर्यटन स्थलों को घूमने की पूरी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
istanbul - फोटो : social media
इस्तांबुल के पर्यटन स्थल

इस्तांबुल में हागिया सोफिया, गलाटा टावर, कई खूबसूरत कैफे घूमने जा सकते हैं। इस्तांबुल दुनिया का एकमात्र शहर है, जो आधा यूरोप और आधा एशिया में है। यहां बोस्फोरस क्रूज की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां इमारते गुंबदनुमा बनी हैं, साथ ही प्राचीन खंडहरों, महलों से लेकर दुनिया भर के प्रसिद्ध मस्जिद भी आकर्षण का केंद्र हैं। ग्रांड बाजार के अंदर बार और छोटी-छोटी दुकानें देखने लायक हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इस्तांबुल, तुर्की (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस्तांबुल जाने का खर्च

अगर आपको लगता है कि विदेश ट्रिप के लिए बहुत अधिक पैसे खर्च होते हैं तो आप गलत हैं। अगर सही से ट्रिप की योजना बनाएं तो बजट में विदेश घूम सकते हैं। इस्तांबुल के 4-5 दिन का टूर 53 हजार रुपये से शुरू होती है। इस्तांबुल और आसपास की जगहों को घूमने के लिए आप किसी टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं, इससे विदेश घूमना सस्ता और सुविधाजनक हो सकता है।

4 of 5
istanbul - फोटो : istanbul
इस्तांबुल में ठहरने की सुविधा

इस्तांबुल में सस्ते से लेकर महंगे होटल, हॉस्टल, गेस्ट हाउस से लेकर फ्लैट मिल जाएंगे। कई अच्छे रेस्तरां से लेकर अच्छे स्ट्रीट फूट आपको आराम से मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हागिया सोफिया मस्जिद - फोटो : Instagram : @hagiasophiamuseum
इस्तांबुल का वीजा

ध्यान रखें कि दूसरे देश को घूमने से पहले कुछ रिसर्च कर लें। दूसरे देश के बॉर्डर को पार करने के लिए वीजा और जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। तुर्की सरकार की वीजा नीतियों के बारे में पता करें और इस आधार पर वीजा के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तुर्की वीजा सूचना वेबसाइट से सारे नियमों, शुल्क और आगमन पर अपना वीजा कैसे प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें