Places To Visit in Odisha: भारत के पूर्वी तट पर स्थित राज्य ओडिशा प्राचीन काल में कलिंग के रूप में मशहूर है, जिसपर मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था। इस राज्य का इतिहास जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही पर्यटन के लिहाज से भी उड़ीसा अहम प्रदेश है। ये खूबसूरत राज्य समुद्र तट पर बसा है, जहां प्राचीन और विशाल धार्मिक स्थल मौजूद है। इसके अलावा यहां कई लोकप्रिय दार्शनिक स्थल हैं। ओडिसा को भारत का खजाना कहा जाता है।
जगन्नाथ पुरी मंदिर से लेकर कोणार्क में सूर्य मंदिर तक यहां कई प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हैं। अगर आप ओडिशा के सफर पर जा रहे हैं और आपके पास घूमने के लिए वक्त कम है तो सफर की योजना पहले से बना लें। आइए जानते हैं कि महज दो दिन में ओडिशा की सैर कैसे कर सकते हैं और ओडिशा में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह कौन सी हैं।