IRCTC Tour Package: लोगों को घूमने का शौक तो होता है लेकिन जब किसी ट्रिप पर जाना होता है तो काफी सारी प्लानिंग और तैयारियों की जरूरत होती है। खासकर अगर किसी नई या दूर जगह पर जा रहे हैं। अधिकतर लोग विदेश घूमना चाहते हैं, हालांकि विदेश घूमने के लिए अधिक पैसे होने के साथ ही वहां की भाषा, जगह की सही जानकारी, कहां ठहरना है, खाने-पीने के लिए अच्छी जगह का चयन ये सब पहले से ही प्लान करके रखना होता है। ऐसे में विदेश घूमना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे के कैटरिंग और पर्यटन काॅर्पोरेशन विभाग की ओर से समय समय पर शानदार टूर पैकेज आते रहते हैं। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज एक निश्चित बजट में होते हैं, जिसमें सिर्फ आपको टिकट लेने के साथ सिर्फ सफर का लुत्फ उठाना होता है। आईआरसीटीसी सफर की पूरी सुविधा देता है। इस बार आईआरसीटीसी भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड की सैर कराने जा रहा है। इस टूर पैकेज में अंडमान घूमने का मौका भी मिलेगा। तो लखनऊ से थाईलैंड और अंडमान के सफर के लिए तैयार हो जाएं। चलिए जानते हैं आईआरसीटीसी के थाईलैंड और अंडमान टूर पैकेज की पूरी डिटेल।