आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज
- फोटो : Istock
गुजरात के पर्यटन स्थल
बुधवार को दोपहर 3 बजे हैदराबाद से वडोदरा के लिए ट्रेन रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 11 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। यहां से कैब के जरिए होटल में पहुंचकर शाम में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घुमाने ले जाया जाएगा। तीसरे दिन लक्ष्मी विलास पैलेस, अक्षरधाम मंदिर घूमने के बाद रात में अहमदाबाद में रूकेंगे। चौथे दिन साबरमती आश्रम घूमकर राजकोट के लिए रवाना होंगे, जहां वाटसन संग्रहालय, गांधी म्यूजियम, स्वामी नारायण मंदिर देख सकते हैं।
पांचवे दिन द्वारका में भेट द्वारका घूम सकते हैं। फिर द्वारका मंदिर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर आदि घूमने के बाद रात में पोरबंदर रेलवे स्टेशन से हैदराबाद के लिए ट्रेन रवाना होगी।