फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 6000 में घूम आइए वैष्णो देवी मंदिर, IRCTC के इस टूर पैकेज में शामिल हैं ये चीजें

Mon, 25 Nov 2019 04:00 PM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू स्थित पहाड़ों की गोद में बसे पवित्र धाम वैष्णो देवी की यात्रा करने बड़ी संख्या में हिंदू धर्मावलंबी सालों भर जाते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम सोचते रह जाते हैं, लेकिन प्लान नहीं बना पाते हैं। परिवार के साथ वैष्णो धाम की तीर्थयात्रा करने का यह सही समय है। कारण कि आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर प्लान लेकर आया है। 
विज्ञापन

2 of 8
mata vaishno devi darbar photos - फोटो : अमर उजाला
आईआसीटीसी के इस टूर प्लान का नाम है- मातारानी राजधानी पैकेज। 27 नवंबर से शुरू हो रही इस यात्रा के लिए परिवार के साथ जाना चाह रहे हैं तो आपको प्रति व्यक्ति महज छह हजार रुपए खर्च करने होंगे। इसमें दिल्ली से यात्रा टिकट से लेकर वापस लौटने तक का पूरा खर्च शामिल है। 
विज्ञापन

3 of 8
mata vaishno devi darbar - फोटो : अमर उजाला
यह टूर पैकेज तीन रात और चार दिनों का है। खास बात यह है कि 27 नवंबर यानी बुधवार से यह टूर दिल्ली से शुरू होगा और शनिवार तक आप अपने घर में होंगे। नौकरीपेशा और कामकाजी लोगों के लिए इसलिए भी अच्छा है कि बुधवार को काम करने के बाद महज तीन दिन की छुट्टी लेकर आप यहां जा सकते हैं। शनिवार को लौटें, रविवार को आराम करें और फिर सोमवार से जॉब ज्वाइन कर सकते हैं। 
 

4 of 8
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : Social Media
आईआरसीटीसी के अनुसार यह यात्रा राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से शुरू होगी। इस ट्रेन में आपके लिए एसी थ्री टायर में टिकट बुक कराई जाएगी। नई दिल्ली स्टेशन से यह ट्रेन रात 08:40 बजे खुलेगी। अगली सुबह 05.45 मिनट पर ट्रेन आपको जम्मू उतार देगी। उसके बाद आपको गाडिय़ां पिकअप के लिए आएंगी और सरस्वती धाम से आपको यात्रा पर्ची दिलवाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 8
vaishno devi - फोटो : अमर उजाला
यात्रा पर्ची दिलवाने के बाद आपको होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां आराम करने के बाद वहां से आप माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए चढ़ाई शुरू कर सकेंगे। दर्शन करने के बाद जब आप बांगना वापस लौटेंगे तो आपको गाडिय़ां दोबारा से होटल वापस लेकर आएंगी।  
विज्ञापन

6 of 8
mata vaishno devi, golden gate in darbar - फोटो : अमर उजाला
तीसरे दिन सुबह का नाश्ता कराने के बाद आपको 12 बजे होटल से चेकआउट कराया जाएगा। उसके बाद दोपहर को दोपहर को दो बजे लंच कराने के बाद कांड कोंडली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, बेग बहू गार्डन घुमाया जाएगा। शाम 06:30 बजे आपको जम्मू रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा। जम्मू से राजधानी एक्सप्रेस शाम 07:40 बजे चलेगी और अगली सुबह पांच बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।  
विज्ञापन

7 of 8
गुफा से दर्शन के लिए जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार महज 5980 रुपए में रेलवे वैष्णोदेवी की यात्रा करा रहा है। हालांकि अकेले यात्रा करने के लिए थोड़े ज्यादा पैसे देने होंगे। इस पैकेज में कई तरह के टैरिफ मौजूद हैं। 
  • एक व्यक्ति के लिए खर्च- 7,785 रुपये प्रति व्यक्ति
  • दो व्यक्ति के लिए खर्च- 6,170 रुपये प्रति व्यक्ति
  • तीन व्यक्ति के लिए खर्च- 5,980 रुपये प्रति व्यक्ति
अगर साथ में पांच से 11 साल का बच्चा भी साथ है तो
  • बेड के साथ खर्च- 5,090 रुपये
  • बिना बेड के खर्च- 4,445 रुपये
 
विज्ञापन

8 of 8
IRCTC Ticket Booking - फोटो : IRCTC
ऐसे करें बुकिंग
अगर आप इस खास पैकेज के तहत वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं तो रिजर्वेशन काउंटर से इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें