फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगर करते हैं ऑनलाइन ट्रेन टिकट की बुकिंग, तो अब चुकानी होगी ये कीमत

Tue, 10 Sep 2019 03:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
अक्सर यात्रा पर निकले घुमक्कड़ी लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी है। अगर आप भी आराम से घर पर बैठकर ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों में से एक हैं तो अब इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। रेलवे के ऑनलाइन टिकट एक सितंबर से महंगे हो जाएंगे। आईआरसीटीसी को टिकटों पर सर्विस टैक्स लेने की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के जीजीएम आईटी सुनील कुमार की ओर से इस बाबत उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य सहित सभी रेलवे जानों, आरक्षण केंद्रों व सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को सर्कुलर भेज दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि आईआरसीटीसी बेवसाइट को ऑनलाइन टिकट पर दोबारा से सर्विस टैक्स वसूलने की मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन

3 of 4
नई व्यवस्था रेलवे के समयानुसार, शनिवार मध्य रात्रि यानी पहली सितंबर से लागू हो जाएगी। इसके मुताबिक, ट्रेनों के सिटिंग क्लास, स्लीपर समेत सभी नॉन एसी श्रेणियों के लिए 15 रुपये प्रति टिकट सर्विस चार्ज और एसी बोगियों में सीट बुक कराने पर 30 रुपये प्रति टिकट चार्ज का भुगतान करना होगा। नॉन एसी क्लास के लिए ई-टिकट बुक कराने पर प्रति टिकट 10 रुपये सर्विस चार्ज लगेगा। सभी एसी क्लास के लिए ई-टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज 20 रुपये प्रति टिकट देना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस टैक्स को खत्म कर दिया था। लेकिन अब इस फैसले को बदलते हुए दोबारा टैक्स लेने की अनुमति दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें