आज हम आपको भारत की उस जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां देश-विदेश से लोग यहां की वादियों का आनंद उठाने के लिए आते हैं। लेकिन लोग सिर्फ कुल्लू, मनाली, शिमला, धर्मशाला, स्पीति वैली और तीर्थन वैली तक ही जाते हैं। ये सभी जगह खूबसूरत तो हैं, लेकिन इनसे अलग भी हिमाचल में एक ऐसी जगह है जहां जाकर आप जन्नत जैसा महसूस करेंगे। हिमाचल के इस कस्बे का नाम है 'करसोग'।