Tour Packages Of Andaman And Nicobar: घूमने का शौक रखने वालों के लिए बजट में सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा का एक बहुत ही आसान माध्यम आईआरसीटीसी है। आईआरसीटीसी यानी भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम यात्रियों को देश के पर्यटन स्थलों की सैर कराता है। समय समय पर आईआरसीटीसी ऐसे टूर पैकेज लाता है, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक घूम सकते हैं। कभी धार्मिक पर्यटन स्थल, तो कभी हनीमून टूर पैकेज की सुविधा देता है। रेलवे अपने टूर पैकेज में पर्यटन स्थल तक लाने ले जाने के लिए ट्रेन, हवाई जहाज की व्यवस्था करता है। स्थानीय जगहों पर घूमने के लिए वहां की स्थानीय टैक्सी या बस की सुविधा देता है। होटल में ठहरने, खाने पान की भी व्यवस्था करता है। ऐसे में अगर आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो एक नया टूर पैकेज शानदार ऑफर के साथ आया है। आईआरसीटीसी इस टूर पैकेज के जरिए अंडमान निकोबार की सैर कराने जा रहा है। आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के अंडमान निकोबार टूर पैकेज के बारे में सभी जानकारी।