फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pyramid of Giza: अद्भुत और एतिहासिक है गीजा का महान पिरामिड, जीवन में एक बार जरूर जाना चाहिए यहां घूमने

Wed, 15 Sep 2021 10:17 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
विज्ञापन
1 of 5
गीजा का महान पिरामिड - फोटो : Pixabay
मिस्र की राजधानी काहिरा में स्थित गीजा का महान पिरामिड एक बेहद ही प्राचीन और एतिहासिक स्मारक है, जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। प्रसिद्ध नील नदी के किनारे पर बना हुआ यह पिरामिड बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर लुभाता है। इस पिरामिड को 'खुफु का पिरामिड' और 'ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि मिस्र के महान राजा खुफु की मौत के बाद उनके शव को इसी पिरामिड में दफनाया गया था और सिर्फ वही नहीं बल्कि उनके बाद हुए अन्य राजाओं के शवों को भी उनके आभूषण और अन्य चीजों के साथ इसी पिरामिड में दफनाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीब 14 एकड़ में फैला यह विशाल पिरामिड आज भी उसी स्थिति में है, जैसा इसे बनाया गया था। सदियों से यह पिरामिड अपनी खूबसूरती से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। तो आपको भी जीवन में एक बार यहां घूमने जरूर जाना चाहिए। आइए जानते हैं इस पिरामिड के बारे में कुछ खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 5
गीजा का महान पिरामिड - फोटो : Pixabay
कहा जाता है कि गीजा के महान पिरामिड का निर्माण 2560 ईसा पूर्व यानी लगभग 4580 साल पहले किया गया था। माना जाता है कि इसे बनाने में 23 साल का लंबा वक्त लगा था और इसे बनाने के लिए एक लाख मजदूरों ने काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
गीजा का महान पिरामिड - फोटो : Pixabay
यह ग्रेट पिरामिड विशेष प्रकार के चूना पत्थरों से बना हुआ है और इसका वजन करीब 5.5 अरब किलो माना जाता है। इस पिरामिड की उंचाई 450 फीट है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह एतिहासिक पिरामिड वर्ष 1311 तक दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के रूप में मशहूर रहा है। 

4 of 5
गीजा का महान पिरामिड - फोटो : iStock
कहा जाता है कि गीजा का पिरामिड अंदर से किसी भूलभुलैया की तरह है और यह अंदर से इतना बड़ा है कि अगर कोई व्यक्ति पहली बार इसके अंदर जाता है या इसके बारे में नहीं जानता है, तो वह फंस सकता है। उसे समझ में नहीं आएगा कि बाहर कैसे निकलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गीजा का महान पिरामिड - फोटो : iStock
गीजा के पिरामिड परिसर के आसपास में घूमने लायक और भी कई प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल हैं। इसमें सोलर बोट म्यूजियम, पिरामिड ऑफ खाफरे या चीफ्रेन का पिरामिड, पिरामिड ऑफ मेनकौरे आदि शामिल हैं। ये सभी जगहें भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें