Independence Day 2023: भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 15 अगस्त है। इस तारीख को भारत गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ था। देश को आजाद हुए 76 साल पूरे हो गए हैं और हर साल इस मौके पर पूरे भारत में जश्न का माहौल होता है। दिल्ली के लाल किले से लेकर राज्यों के हर शहर और गांवों में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जाता है।
बहुत से लोग आजादी का उत्सव मनाने के लिए दिल्ली आते हैं या भारत की उन जगहों पर जाते हैं, जो किसी मशहूर स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़ा होता है। इसके अलावा भारत पाकिस्तान बॉर्डर वाली जगहें, जैसे जैसलमेर में तनोट बॉर्डर, वाघा बॉर्डर जा सकते हैं।
कुछ लोग टीवी और इंटरनेट के माध्यम से पूरे भारत में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस के जश्न को देखते हैं और इसे पास से देखने की भी कल्पना करते हैं। लेकिन आप अपने शहर में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना सकते हैं। हर शहर में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, परिवार, दोस्तों और बच्चों के साथ 15 अगस्त को शहर की ही कुछ ऐसी जगहों को घूम सकते हैं जो देशप्रेम की भावना को बढ़ा दे सकती हैं।