फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी हैं कॉलेज स्टूडेंट्स, तो दिल्ली की ये पांच जगह हैं आपके लिए बेहद खास

Tue, 09 Feb 2021 01:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब बच्चे स्कूल से निकलकर कॉलेज पहुंचते हैं, तो उनकी पढाई से लेकर जीवन जीने तक के तरीकों में कई बदलाव आते हैं। कॉलेज में लैक्चर लगने के बाद जब छुट्टी होती है, तो ज्यादातर युवा घूमने चले जाते हैं। अपने दोस्तों के साथ वो लोग कई ऐसी जगहों पर जाते हैं, जो खासतौर पर उन्हीं के लिए होती है। कॉलेज से निकलने के बाद उनकी तलाश ऐसी जगहों की रहती है, जहां पर वो अपने यादगार पल बिता सकें और एक अच्छे खाने का स्वाद ले सकें। तो चलिए हम आपको दिल्ली की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हौज खास
  • कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए घूमने और खाने-पीने के लिए सबसे पहली और अच्छी जगह हौज खास हो सकती है। वैसे तो यहां का नजारा शाम को देखने वाला बनता है, लेकिन आप यहां सुबह भी जा सकते हैं। यहां कई हैंगआउट प्लेस भी हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर मांसाहारी खाने तक के स्वादिष्ट व्यंजन मिल सकते हैं। अपने दोस्तों के साथ आप यहां बैठकर कॉफी, जूस, शेक, चाय का आनंद भी ले सकते हैं। यहां मौजूद झील भी लोगों का दिल जीतती है, जहां जाकर आप शांति के पल बीता सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कुतुब मीनार
  • आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं तो फिर आप दिल्ली के मशहूर स्मारक कुतुब मीनार भी जा सकते हैं। यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं और यहां जाकर आप अपने दोस्तों संग अच्छी तस्वीरें भी ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपकी यादें ताजा करने का काम कर सकती हैं। इसके अलावा यहां आपको कुतुब कॉम्पलेक्स में आयरन पिलर और अलाई दरवाजा भी देखने को मिलेगा। कुतुब मीनार के पास ही आप स्ट्रीट फूड का भी आनंद ले सकते हैं। छोले-भटूरे से लेकर अलग-अलग तरह के खाने का आप यहां स्वाद ले सकते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कनॉट प्लेस
  • अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो आप दिल्ली के कनॉट प्लेस भी जा सकते हैं। ये कॉलेज के छात्र-छात्राओं की काफी पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां मौजूद सैट्रल पार्क भी घूमने की काफी अच्छी जगह है, जहां आप अपने दोस्तों के साथ सूकुन के पल बिता सकते हैं। कनॉट प्लेस को युवा सीपी के नाम से ज्यादा जानते हैं। इसके अलावा यहां कई अच्छे कैफे भी हैं, जहां आप कॉफी और चाय का आनंद भी ले सकते हैं। यही नहीं, यहां स्थित पालिका बाजार से आप अपने और आपके दोस्त जी भरकर कपड़े वगैरह भी खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
लाल किला
  • अगर आप कॉलेज के छात्र-छात्राएं हैं तो आपको देश के इतिहास में भी रूचि लेनी चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छी जगह लाल किला है। जहां हमारे देश की आजादी से लेकर इतिहास की कई अहम जानकारियां आपको मिल सकती हैं। इसके अलावा ये घूमने के लिए भी काफी अच्छी जगह है और लोग यहां जाना काफी पसंद करते हैं। इसके अलावा यहां आपको खाने-पीने की भी काफी अलग-अलग तरह की चीजें मिल जाएंगी, इसके लिए आप लाल किले के ठीक सामने स्थित चांदनी चौक और जामा मस्जिद जा सकते हैं। यहां आपको शाकाहारी खाने से लेकर मांसाहारी खाने की कई चीजें मिल जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें