फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अदरक को लंबे समय तक रखना है फ्रेश तो अपनाएं ये खास टिप्स

Wed, 19 Feb 2020 07:16 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ginger - फोटो : file photo
चाय से लेकर सब्जी तक, कई सारे व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर होती है। किचन में इसकी बहुत उपयोगिता है। 10-20 रुपये के अदरक खरीदने के बजाय हम इसे थोक में लाना पसंद करते हैं, ताकि सस्ता भी पड़े और बार-बार बाजार नहीं जाना पड़े। ऐसे में यह भी डर रहता है कि कहीं ये जल्दी खराब न हो जाए। हम आपकी चिंता दूर कर देते हैं और बताते हैं इसे स्टोर करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 5
ginger
अन्य सब्जियों के साथ अदरक को भी फ्रिज में रखा जाता है, लेकिन बेहतर ये होगा कि आप इन्हें  पेपर बैग में अच्छी तरह रैप कर के फ्रिज में रखें। इस बात का ध्यान रखें कि अदरक सही से रैप हो ताकि उसमें हवा और नमी न हो। 
विज्ञापन

3 of 5
एसिडिक लिक्विड की मदद से आप अदरक को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए पहले आप अदरक को छीलें और फिर आप एसिडिक लिक्विड के जार में उसे डालें। आप चाहें तो सिरका या नींबू के रस में भी इसे आसानी से स्टोर कर सकती हैं।

4 of 5
ginger
रिसिलेबल बैग की मदद से अदरक को एक महीने से ज्यादा समय के लिए फ्रेश बनाए रखा जा सकता है। अदरक को इसमें रखें और इसमें मौजूद हवा को बाहर निकालकर सील कर दें। इस तरह अदरक की फ्रेशनेस और महक को एक लंबे समय तक बरकरार रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ginger - फोटो : file photo
अदरक को सही तरह से स्टोर नहीं किये जाने पर यह सूख कर सख्त हो जाती है या फिर ज्यादा नमी के कारण सड़ जाती है। ऐसे में आप बताए गए टिप्स की मदद से इसे ज्यादा समय तक सुरक्षित स्टोर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें