फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर में यदि होती है उल्टी तो आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Sun, 17 Jan 2021 09:08 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

सफर लंबा हो या छोटा, भले ही गर्मी हो या सर्दी,  बस, कार या अन्य किसी वाहन में बैठते ही आपका जी मचलने लगता है या बीच सफर में उल्टी हो जाती है तो घबराने की बात नहीं है। ये लक्षण बहुत सामान्य है। ऐसा उन लोगों के साथ ज्यादा होता है जो ज्यादा लंबी यात्राएं नहीं करते हैं। लेकिन कई बार जब हम परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाते हैं तो इस तरह रास्तेभर उल्टियां करना हमारे लिए तो अजीब होता ही, उन्हें भी परेशान कर देता है लेकिन ऐसा नहीं है कि यह कोई बीमारी है जिसका कोई उपचार नहीं हो सकता है। घरेलू नुस्खों की सहायता से ही आप इस समस्या से पार पा सकते हैं। आइए जानते हैं किन उपायों को करने से सफर में नहीं होती है उल्टी। 

 

विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर

अजवाइन
अजवाइन उल्टी की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर होती है।  अजवाइन को देसी कपूर और पुदीना के फूल के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कांच की बोतल में भरकर थोड़ी देर के लिए धूप में रख दें। ऐसा करने से यह पिघलकर रस बन जाएगा। जब भी आपको उल्टी आ रही है तो बस इसकी 3-4 बूंद पी लें। सब ठीक हो जाएगा। 

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

नींबू
जब भी किसी सफर के लिए निकलें, अपने साथ एक पका हुआ नींबू जरूर रख लें। जरा भी अजीब सा मन हो, तो इस नींबू को छीलकर सूंघे। ऐसा करने से उल्टी नहीं आएगी और यदि घबराहट अधिक है तो नींबू को काटकर उसपर काली मिर्च और काला नमक बुरककर चाटें। ऐसा करने से तय बात है कि आपको उल्टी नहीं होगी।   

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अदरक
अदरक के टुकड़े को चूसने से भी जी मचलने की समस्या दूर होती है। बस या कार में बैठने से दस मिनट पहले अदरक के टुकड़े को चूसें, ध्यान रखें कि कच्चे अदरक को खाना नहीं है। कच्चे अदरक को खाने से पेट में गर्मी हो सकती है। सफर के दौरान फिर यदि जी मचल रहा है तो इसे फिर एक बार चूस लें। 

विज्ञापन

5 of 6
तुलसी के पत्ते (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

तुलसी
तुलसी की पत्ती उल्टी रोकने में रामबाण उपाय साबित होती है। जब भी आपको उल्टी जैसा महसूस हो तुरंत इसकी 4-5 पत्तियों को चबा लें। इसके अलावा आप चाहें तो एक छोटी बोतल में तुलसी का रस निकाल लें। जब आपको उल्टी जैसा लगने लगे तो बिना देर करते हुए  इसे शहद के साथ पी लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

प्राणायाम करें
सफर की प्लानिंग तो पहले से ही हो जाती है इसलिए जब सफर के लिए निकलना हो उसके दो -तीन दिन पहले से ही प्राणायाम करना शुरू कर दें। बस में चढ़ने से पहले भी लंबी-गहरी सांस लें और मन में यह धारणा बना लें कि आपको उल्टी होना ही नहीं है, ऐसा करने से तय बात है कि उल्टी नहीं ही होगी। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें