साल 2022 की शुरुआत हो गई है। इस साल 16 राजपत्रित अवकाश और 30 अन्य अवकाश हैं। नए साल में कुल 14 सरकारी छुट्टियां हैं। इनमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद एल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल हैं। वहीं सरकार ने 12 वैकल्पिक छुट्टियां दी है। इसमें रामनवमी और होली शामिल है। जिन लोगों ने नए साल में किसी तरह का ट्रिप प्लान किया है या साल 2022 में कहीं यात्रा करने की इच्छा रखते हैं उनके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि साल 2022 में कब-कब लंबी छुट्टियां मिल सकती हैं? जनवरी से लेकर दिसंबर तक में किस महीने में कितनी छुट्टियां हैं और सबसे ज्यादा अवकाश आप कब ले सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब यहां दिए जा रहे हैं। जानिए साल 2022 में किस महीने में हाॅलीडे का काॅम्बो मिलेगा, ताकि आप लंबी छुट्टियां कर सकते हैं प्लान।