नए साल (New Year 2022) की शुरुआत हो चुकी है। नए साल का जश्न दुनिया भर में मनाया गया। कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। बॉलीवुड सेलिब्रिटी (Bollywood) भी नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने पसंदीदा स्थान पर गए हैं। कई कपल नए साल का जश्न मनाने के लिए मॉलदीव पहुंचे हैं, तो कुछ ने सीक्रेट प्लेस पर नए साल का स्वागत किया है।
बाॅलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्टर्स कियारा आडवाणी (Sidharth Malhotra and Kiara Advani) से लेकर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना तक नए साल का स्वागत करने के लिए मुंबई से बाहर गए हैं। आइए आपको बताते हैं बाॅलीवुड कौन-कौन से कपल कहां-कहां नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। आप भी नए साल में इन स्थानों पर परिवार और दोस्ते के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।