फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: 20 रुपये की पिचकारी से 100 रुपये के कपड़ों तक, दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों से करें होली की खरीदारी

Tue, 07 Mar 2023 10:13 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली की खरीदारी के लिए सस्ती बाजार - फोटो : istock

Holi 2023 Cheapest Shopping Market in Delhi : हिंदू पर्व होली आने वाली है। होली के त्योहार को भारत ही नहीं विदेशों तक लोग उत्साह से मनाते हैं। होली को प्रेम, स्नेह का त्योहार माना जाता है। इस त्योहार में लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और आस पड़ोसियों से मिलते हैं। एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं और पारंपरिक होली की मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। होली से पहले घर की साफ सफाई, सजावट, नए कपड़े, होली मिलन की तैयारी आदि करनी होती है। इस तैयारियों के लिए काफी सारे सामान की जरूरत होती है। होली से पहले सामान की खरीदारी के लिए बजट बना लें। कम पैसों में होली की खरीदारी के लिए दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों की ओर रुख कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि होली में सस्ती शॉपिंग कहां से कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
सरोजनी नगर मार्केट - फोटो : Istock
सरोजनी नगर मार्केट

दिल्ली के सरोजनी नगर बाजार से होली की शॉपिंग कर सकते हैं। लड़कियों के बीच सरोजनी मार्केट काफी लोकप्रिय है। होली से पहले यहां से डिजाइनर कपड़े कम दामों में खरीद सकते हैं। होली मिलन की पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए बेहद कम दामों में सरोजनी मार्केट से कपड़े खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
पहाड़गंज - फोटो : अमर उजाला
पहाड़गंज

दिल्ली में पहाड़गंज की बाजार लगती है, जहां से थोक का सामान खरीदा जा सकता है। यहां यूनिक और सस्ता सामान आसानी से खरीद सकते हैं। पहाड़गंज की बाजार दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने रोजाना सजती है। अगर आप होली की खरीदारी के लिए पहाड़गंज मार्केट जाएं तो मोल भाव करके ही सामान खरीदें।

4 of 6
दिल्ली हाट - फोटो : Pixabay
दिल्ली हाट

सस्ती खरीदारी के लिए मशहूर दिल्ली हाट की बाजार जा सकते हैं। दिल्ली हाट के साप्ताहिक विलेज मार्केट में घर की सजावट का सामान, खूबसूरत हैंडीक्राफ्ट मिल जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
खान बाजार से करें खरीदारी - फोटो : istock
खान मार्केट

दिल्ली सी सबसे पुरानी बाजारों में खान मार्केट का नाम शामिल है। यहां ज्यादातर चीजें फिक्स कीमत पर मिलती हैं। अगर आप मोलभाव नहीं कर पाते तो अच्छे और एक दाम में सस्ता सामान मिल जाएगा। कपड़ों से लेकर फर्नीचर का सामान आप खान मार्केट से खरीद सकते हैं। हालांकि रविवार को खान मार्केट बंद रहती है, इसलिए किसी अन्य दिन पर खरीदारी के लिए खान मार्केट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लाजपत बाजार से खरीदारी - फोटो : Istock
लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर मार्केट दिल्ली की पुरानी और सस्ती बाजारों में से एक है। यह बाजार पारंपरिक परिधानों के लिए मशहूर है। बड़ी दुकानों और शोरूम के अलावा कई स्टॉल भी मिल जाएंगे। यहां से आप ब्रांडेड बैग्स की काॅपी सस्ते में खरीद सकते हैं। वहीं एथनिक कपड़ों को भी कम दामों में खरीद पाएंगे। लाजपत बाजार भी सोमवार को बंद रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें