12 दिन का होली उत्सव
- फोटो : Istock
कब है होली महोत्सव?
अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन 4 मार्च से हो रहा है, जो कि 7 मार्च 2023 तक रहेगा। इस दौरान महोत्सव में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन, महाआरती, भजन संध्या का आनंद उठा सकेंगे।
4 मार्च को महाआरती और भजन संध्या होगी, वहीं 5 मार्च को कैमल और हाॅर्स शो, नगाड़ा वादन, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति का लुत्फ उठा सकते हैं। 6 मार्च को चंग, कच्ची घोड़ी, गैर नृत्य का मंचन और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं आखिरी दिन 7 मार्च को गुलाल की होली और बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।