फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों में बसा अद्भुत देश है स्विट्जरलैंड, धरती पर कराता है स्वर्ग जैसा अनुभव

Wed, 08 Sep 2021 10:50 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्विट्जरलैंड विश्व में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल - फोटो : iStock
स्विट्जरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पूरी दुनिया के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आल्प्स पहाड़ियों से घिरा यह देश पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही अच्छा है, तभी तो यहां घूमने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। प्रकृति प्रेमी, ट्रैकिंग के शौकीन और कैंपिंग जैसी गतिविधियों में रूचि रखने वालों के लिए स्विट्जरलैंड एक शानदार जगह है। यहां लोग स्वर्ग जैसा अनुभव करते हैं। यही वजह है कि स्विट्जरलैंड को 'धरती का स्वर्ग' भी कहा जाता है। यह देश फिल्मी दुनिया में बहुत लोकप्रिय है। दरअसल, यहां की खूबसूरती ही ऐसी है कि बॉलीवुड की कई फिल्मों की शूटिंग यहां हो चुकी है और अक्सर होती भी रहती है। अगर आप भी प्राकृतिक सुंदरता देखना और धरती पर स्वर्ग जैसा अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको एक बार स्विट्जरलैंड की यात्रा जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं यहां के कुछ रोचक तथ्यों और घूमने वाली जगहों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 5
स्विट्जरलैंड का खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
आपको जानकर हैरानी होगी कि स्विट्जरलैंड में 1500 से भी अधिक झीलें हैं और कोई भी झील दूसरी झील से 16 किलोमीटर से अधिक दूरी पर नहीं है। शायद आपको यह भी न पता हो कि दुनिया में सबसे ज्यादा चॉकलेट स्विट्जरलैंड के लोग ही खाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
स्विट्जरलैंड के बेसल का एक खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
स्विट्जरलैंड में घूमने की जगह  
  • घूमने के लिहाज से स्विट्जरलैंड का बेसल शहर बड़ा ही आकर्षक है। राइन नदी के तट पर बसा यह शहर प्रकृति से प्रेम करने वाले पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत जगह है। यहां दूर-दूर तक प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

4 of 5
लुगानो का एक खूबसूरत नजारा - फोटो : iStock
लुगानो 
  • स्विट्जरलैंड के दक्षिण में इटली की सीमा पर स्थित यह शहर लुगानो झील के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां की सबसे खास बात ये है कि स्विट्जरलैंड के अन्य शहरों की तुलना में यह अधिक ठंडा रहता है। अगर आप इस शहर की खूबसूरती देखेंगे तो यकीनन कह देंगे कि यह प्रकृति की गोद में बसी एक अद्भुत जगह है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द राइन फॉल्स का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay
द राइन फॉल्स 
  • 23 मीटर ऊंचा और 150 मीटर चौड़ा राइन फॉल्स यूरोप के सबसे बड़े और सबसे अधिक पानी से भरपूर झरनों में से एक है। यह स्विट्जरलैंड की बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां से आप बर्फ के पहाड़ों का अद्भुत नजारा भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें