फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया से अलग हटके इन पांच बेहद खूबसूरत जगहों पर मनाएं हनीमून

Wed, 28 Aug 2019 10:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
शादी की बहुत सारी तैयारियों के बीच जो बात सबसे ज्यादा अहम होती है वो है हनीमून। अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए जरूरी है कि आप उसकी अच्छे से तैयारी करें। क्योंकि यहीं एक ऐसी ट्रिप होगी जो आपको सारी जिंदगी याद रहेगी। अगर आपको भी अभी तक अपने हनीमून के लिए कोई खूबसूरत सी जगह नहीं मिली है तो आज हम पूरी दुनिया से बहुत ही सुंदर और अद्भुत जगह लेकर आएं हैं जहां पर घूमने के बाद आप अपने हनीमून को कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : pixa
अलगार्वे, पुर्तगाल
पुर्तगाल का तीसरा सबसे अमीर शहर है अलगार्वे। वैसे तो पु्र्तगाल का बाकी हिस्सा हनीमून के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन अभी इस जगह के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। इस शहर में खूबसूरत बीच और नुकीली पहाड़ियों को देखकर आनंद आ जाएगा। भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं तो हनीमून कपल को यहां पर सर्दियों के मौसम में आना चाहिए। 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixa
डिंगल, आयरलैंड 
वो लोग जो अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त साथ में गुजारना चाहते हैं उनके लिए ये शहर बिल्कुल सही है। यहां पर आपको देखने के लिए बहुत ही सुंदर बीच हैं, इसके साथ ही तैराकी के लिए भी ये जगह सुरक्षित है और अगर आप किसी लंबी वॉक पर जाना चाहते हैं तो आपने नये नवेले पार्टनरे के साथ एक लंबी वॉक पर बात करते हुए गुजारिए।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
ह्वार, क्रोएशिया
अगर आपको पार्टी करना पसंद है तो फिर ये जगह सिर्फ आपके लिए बनी है। क्रोएशिया का खूबसूरत शहर ह्वार रोमांस के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां पर आप बीच के किनारे बहती हवाओं में खुद को भूल जाएंगे इसके साथ ही लैवैंडर की महकती खूशबू दीवाना बना देगी। अगर आपको भीड़भाड़ नहीं पसंद है तो अक्टूबर से लेकर अप्रेल तक का समय बिल्कुल सही है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
एंटाल्या, तुर्की
तुर्की का शहर एंटाल्या वैसे तो मेडिटेशन के लिए ज्यादा मशहूर है और आप सोच रहें होंगे कि ऐसी जगह हनीमून मनाने के लिए क्यों बता रहे हैं हम लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर बहुत सारे सैलानी इसीलिए आते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pixa
पालवान, फिलीपींस
इस खूबसूरत आइलैंड को दुनिया के सबसे खूबसूरत आइलैंड के रूप में तीन बार चुना गया है। फिलीपींस के इस बहुत ही शानदार आईलैंड में देखने के लिए वाइल़्डलाइफ सेंचुरी और कंजर्वेशन सेंटर बने हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें