फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के ये पांच गांव हैं बेहद ही खूबसूरत, विदेश जाने की सोच रहे हैं तो एक बार यहां भी घूम लें

Sun, 07 Feb 2021 02:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत के सबसे खूबसूरत गांव - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
जब भी कहीं घूमने-फिरने की बात आती है तो अक्सर जहन में विदेशों में मौजूद कुछ खूबसूरत जगहों का नाम आता है। लोग प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए अपने देश से दूर जाते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को शायद ये नहीं पता कि भारत में भी ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जो विदेशों में मौजूद खूबसूरत जगहों से जरा भी कम नहीं हैं। भारत में ऐसे कई गांव भी हैं, जहां की प्राकृतिक खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। आइए जानते हैं देश के ऐसे ही कुछ गांवों के बारे में, जो बेहद ही खूबसूरत हैं और विदेश जाने से पहले आपको इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
कौसानी गांव, उत्तराखंड - फोटो : Instagram/rashnull
कौसानी गांव
  • उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित यह गांव भारत के खूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थलों में से एक है। पिंगनाथ चोटी पर बसा यह गांव हिमालय की खूबसूरती के दर्शन कराता है। बर्फ से ढंके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा इस गांव से बड़ा ही भव्य दिखाई देता है। यही वजह है कि इस गांव को 'भारत का स्विट्जरलैंड' भी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे और पर्यटक स्थल लोगों को अपनी ओर खूब आकर्षित करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
तकदाह गांव, पश्चिम बंगाल - फोटो : Facebook/KazirangaHolidays
तकदाह गांव 
  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित यह एक छोटा सा गांव जरूर है, लेकिन यह देश के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां प्रकृति का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इस गांव से हिमालय की ऊंची चोटियों का नजारा बड़ा ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा यहां चाय के खूबसूरत बागान भी पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। आपको एक बार इस गांव की सैर जरूर करनी चाहिए। 

4 of 6
खिमसर गांव, राजस्थान - फोटो : Facebook/Beautiful Jaipur
खिमसर गांव 
  • राजस्थान में स्थित इस छोटे से गांव को 'राजस्थान की धड़कन' भी कहा जाता है। यह गांव चारों तरफ से थार मरुस्थल से घिरा है, जो इसे और भी खूबसूरत बना देता है। आप यहां ऊंट की सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप रात में यहां कैंपिंग भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
मावल्यान्नांग गांव, मेघालय - फोटो : Facebook/Shillong Advisor
मावल्यान्नांग गांव 
  • मेघालय के पूर्व खासी हिल्स जिले में स्थित इस गांव को एशिया के सबसे स्वच्छ गांव के तौर पर जाना जाता है। देखने में बेहद ही खूबसूरत लगने वाले इस गांव की सबसे बड़ी खासियत ये है कि यहां बेकार सामान को ऐसे ही जहां-तहां फेंका नहीं जाता है, बल्कि उसे बांस से बने कचरे के पात्रों में डाला जाता है और फिर उसे एक गड्डे में डालकर उसकी खाद तैयार की जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खोनोमा गांव, नगालैंड - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda
खोनोमा गांव 
  • नगालैंड की राजधानी कोहिमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव को एशिया का सबसे हरा-भरा गांव कहा जाता है। ऊपर से देखने पर इस गांव का नजारा ऐसा दिखता है, जैसे आप स्वर्ग को देख रहे हैं। यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं और गांव की खूबसूरती का लुत्फ उठाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें