दुनिया में ऐसे कई पर्यटन स्थल हैं जो बेहद ही खूबसूरत और घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छे हैं। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से लगभग सभी देशों ने पर्यटकों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ था, लेकिन अब धीरे-धीरे यह महामारी कम हो रही है और पर्यटन स्थलों को भी खोला जा रहा है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन पांच सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। अगर आप घूमने के शौकीन हैं, तो आपको इन जगहों पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए।