घूमना-फिरना किसे पसंद नहीं होता। लोग अपने काम से फुर्सत निकाल कर घूमने के लिए कहीं न कहीं चले ही जाते हैं। हालांकि आजकल कोरोना महामारी का समय चल रहा है, तो ज्यादा घूमना-फिरना सुरक्षित नहीं है, लेकिन इस महामारी के खत्म होने के बाद आप आराम से घूमने जा सकते हैं। भारत में एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं और प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि कई लोगों के पास बजट की कमी होती है तो वे घूमने-फिरने का ख्याल दिल से निकाल ही देते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं भी घूमने जाएंगे तो 20-25 हजार का खर्चा तो आ ही जाएगा, जबकि ऐसा नहीं है। देश में ऐसी भी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप बेहद ही कम खर्चे में घूम कर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...