अक्सर जब भी कहीं घूमने की बात आती है तो लोगों को जहन में सबसे पहले इंडोनेशिया, थाईलैंड जैसे देशों का नाम आता है, क्योंकि यहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों का मन मोह लेती है। हालांकि घूमने के लिहाज से भारत में भी खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं है। यहां भी कई बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं, जहां एक बार तो जरूर जाना चाहिए। भारत में सिर्फ एतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर ही देखने को नहीं मिलते हैं, बल्कि यहां प्राकृतिक सौंदर्य का भी भंडार है। आइए जानते हैं भारत में मौजूद कुछ जगहों के बारे में, जहां आप छुट्टियों के दौरान अपने परिवार, दोस्तों या फिर हमसफर के साथ जा सकते हैं।