यात्रा मंगलमय हो इसके लिए कर ले कुछ तैयारियां
जानिए पहली बार हवाई यात्रा के टिप्स
फ्लाइट में रखें इन बातों का ख्याल
हवाई यात्रा के दौरान इन चीजों पर है रोक
विज्ञापन
1 of 12
जानिए पहली बार हवाई यात्रा के टिप्स
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
हवाई जहाज की पहली यात्रा यादगार भी होती है और ट्रेवल लॉग का खास हिस्सा भी बन जाती है। मगर कई बार कुछ बातें सोच कर परेशानी भी महसूस होने लगती है, इसका एक प्रमुख कारण है एयरपोर्ट पर होने वाली चेकिंग और अन्य प्रक्रियाएं। एयरपोर्ट पर अक्सर यात्री इतनी चेकिंग और दिशा-निर्देशों के चलते भ्रमित भी हो जाते हैं। लेकिन अगर यात्रा के दौरान कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप इस समस्या से बच भी सकते हैं और अपनी यात्रा आरामदायक भी बना सकते हैं।
अगर आप एयर टिकट बुक कर रहे हैं तो इन बातों पर ध्यान दें-
किसी भी ऑनलाइन पोर्टल से आप टिकट बुक करा सकते हैं।
जब आप बुकिंग करा रहे हों तो अपनी सभी जानकारी पूरी और सही दें।
टिकट बुकिंग करते हुए कोई भी गलत जानकारी आपकी यात्रा में मुश्किलें पैदा कर सकती है।
अपने दस्तावेजों को फोन और मेल पर रखें।
हार्ड कॉपी के साथ एक सॉफ्ट कॉपी यानि ई-टिकट जरूर रखें।
अपनी पहचान साबित करने के लिए पहचान पत्र रखें जैसे आधार, पैन या पासपोर्ट आदि।
अपना मोबाइल नंबर एयरलाइन कंपनी को जरूर देना चाहिए ताकि फ्लाइट से संबंधित सभी अपडेट और बदलाव आपको मिल सकें, खासकर फ्लाइट के शेड्यूल को लेकर।
विज्ञापन
हवाई यात्रा 1: अपना फ्लाइट शेड्यूल चेक कर लें
2 of 12
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
पहली बार हवाई यात्रा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां, जो आएंगी आपके काम,
सबसे पहले अपने टिकट को अपने फोन में रखें, अपनी सहूलियत के लिए उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
इंटरनेट पर अपनी फ्लाइट का शेड्यूल चेक कर लें, उसमें यह जरूर देख लें कि फ्लाइट के डिपार्चर के समय में कोई बदलाव हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
3 of 12
हवाई यात्रा 2 : ई-टिकट की कॉपी और पहचान पत्र अपने साथ रखें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
टिकट के साथ पहचान पत्र भी साथ लेकर चलें, ऑरिजिनल आई डी जैसे कि पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि।
अगर आपके साथ कोई छोटा बच्चा भी यात्रा कर रहा है तो उसकी उम्र को प्रमाणित करने वाला कोई जन्म प्रमाण पत्र भी साथ लेकर चलें।
हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचे
4 of 12
हवाई यात्रा 3 : समय से एयरपोर्ट पहुंचें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
समय से एयरपोर्ट पहुंचे-
एयरपोर्ट पर पहुंच कर सबसे पहले प्रमाण पत्र के साथ चेक इन करके, उस फ्लाइट के काउंटर पर जाकर बोर्डिंग पास लेना होता है। इसके बाद सुरक्षात्मक जांच के बाद आप फ्लाइट पर सफर करने के लिए तैयार हैं।
जैसे ही आपको बोर्डिंग पास मिलता है उसके सिक्योरिटी स्टाफ आपकी और आपके सामान की सिक्योरिटी चेक करेगी। आपके बोर्डिंग पास पर स्टाम्प लगा दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के बाद आप टर्मिनल की तरफ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी
5 of 12
हवाई यात्रा 4 :बोर्डिंग पास में देख लें सब जानकारी
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
फ्लाइट के समय का बहुत ख्याल रखें।
अंतरराष्ट्रीय और डोमेस्टिक फ्लाइट का समय जरूर देख लें।
विज्ञापन
हवाई यात्रा 5 :जांच लें किस एयरपोर्ट से उड़ेगी फ्लाइट
6 of 12
हवाई यात्रा 5 :जांच लें किस टर्मिनल से उड़ेगी फ्लाइट
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
अक्सर हम सबसे बड़ी गलती करते हैं कि फ्लाइट किस टर्मिनल से उड़ान भरेगी।
हवाई यात्रा से पहले हमें अपने टर्मिनल के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।
फ्लाइट काउंटर से उसके नवीनतम अपडेट्स के बारे में भी जानकारी ले लेनी चाहिए।
विज्ञापन
हवाई यात्रा 6 :टर्मिनल गेट पर रखें ख्याल
7 of 12
हवाई यात्रा 6 :टर्मिनल गेट पर रखें ख्याल
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
बोर्डिंग पास में दी सब जानकारी आराम से देख लेनी चाहिए।
फ्लाइट का टर्मिनल, समय और बोर्डिंग का समय इत्यादि।
जिस भी एयरलाइंस की फ्लाइट से आप सफर कर रहे हैं उसके बैगेज रूल्स का अनुसरण करें।
फ्लाइट में दो तरह के बैग्स ले जा सकते हैं,
एक केबिन बैग- इसका आकार छोटा होता है और यह हैंडी होता है इसमें आप अपनी यात्रा के दौरान जरूरत का सामान रखते हैं। जिनकी जरूरत आपको फ्लाइट के दौरान पड़ सकती है।
एक मुख्य लगेज- यह आकार में बड़ा होता है और इसको लगेज बेल्ट पर ही छोड़ा जाता है। चैक इन बैग को एयरलाइन काउंटर पर जमा कराना होता है।
हवाई यात्रा 7 :टेकऑफ से पहले क्रू मेंबर के जरूरी इंस्ट्रक्शन सुन लें
8 of 12
हवाई यात्रा 7 :टेकऑफ से पहले क्रू मेंबर के जरूरी इंस्ट्रक्शन सुन लें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
टेकऑफ से पहले क्रू मेंबर जरूरी इंस्ट्रक्शन देते हैं जिनको ध्यान से सुनना चाहिए, उसमें आपातकाल की परिस्थियों से जुड़ी बातों का जिक्र किया जाता है। टर्मिनल पर इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि फ्लाइट टेकऑफ के आधे घण्टे पहले टर्मिनल गेट खोले जाते हैं और आपको बोर्डिंग के लिए कहा जाता है। फ्लाइट तक आप दो तरह से पहुंचते हैं।
एयरबस के ड्राप द्वारा
प्लेन एरोब्रिज के माध्यम से जो फ्लाइट के गेट तक जुड़ा होता है।
हवाई यात्रा 8 :एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड को फॉलो करें
9 of 12
हवाई यात्रा 8 :एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड को फॉलो करें
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
फ्लाइट से उतरने पर एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड को फॉलो करें, और अपने सामान को लेने से लेकर किसी भी सुविधा के लिए साइन बोर्ड के माध्यम से आप दिशा- निर्देश ले सकते है।
हवाई यात्रा 9 :सिक्योरिटी चेक में रखें इन बातों का ख्याल
10 of 12
हवाई यात्रा 9 :सिक्योरिटी चेक में रखें इन बातों का ख्याल
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
जैसे ही फ्लाइट अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचती है, उस समय फ्लाइट के निर्देश सुनें और एयरपोर्ट पर लगे साइन बोर्ड को फॉलो करें।
हवाई यात्रा 10 : ग्राउंड स्टाफ करेगा आपकी मदद
11 of 12
हवाई यात्रा 10 : ग्राउंड स्टाफ करेगा आपकी मदद
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
अगर कोई भी असमंजस की स्थिति हो तो ग्राउंड स्टाफ से मदद लें, घबराएं नहीं, वहां मौजूद ग्राउंड स्टाफ से मदद मांगे।
हवाई यात्रा के दौरान हैं इन चीजों पर हैं रोक
- फोटो : Amar Ujala, GFX Artist Ishan Jain
अगर आप हवाई यात्रा करने जा रहे हैं तो साथ में यह पर्सनल आइटम्स न ले जाएं, वरना एयरपोर्ट पर मुश्किल होगी। जानिए क्या हैं ये सामान?
लाइटर
मेटल वाली कैंची
(हथियार जैसे खिलौने वाले आइटम भी यात्रा में ले जाना मना है।)
रेजर टाइप ब्लेड, सेफ्टी रेजर पर रोक नहीं है
कृपाण
खेल के ये सामान भी प्रतिबंधित हैं जैसे,
बेसबॉल बैट
तीर और धनुष
क्रिकेट बैट
गोल्फ क्लब्स
हॉकी स्टिक्स
लैक्रॉस स्टिक्स
पूल क्यूज
स्की पोल्स
स्पियर गन्स।
इन हथियारों को यात्रा में ले जाने से बचें-
गोला-बारूद
पिस्तौल
गन लाइटर
गन पाउडर
बंदूक और पिस्तौल का कोई हिस्सा
पेलेट गन
हथियार जैसी कोई अन्य चीज
स्टार्टर पिस्टल।
इस तरह के औजार ले जाना भी मना है-
कुल्हाड़ी
ड्रिल
हथौड़ा
पेचकस
आरी
मार्शल आर्ट और सेल्फ डिफेंस के इन आइटम्स पर भी रोक है-
बिली क्लब आइटम
ब्लैक जैक्स
नाइट स्टिक्स
स्टन गन या शॉकिंग डिवाइसेज।
ऐसी विस्फोटक सामग्री को ले जाने से भी बचें-
फायरवर्क्स
फ्लेयर्स
हैंड ग्रेनेड
डायनामाइट
विस्फोटक सामग्री की अनुकृति।
ज्वलनशील पदार्थों को भी ले जाना मना है-
एयरोसोल
फ्यूल
गैसोलीन
गैस टॉर्च
लाइटर फ्लूड
माचिस
पेंट थिनर
इस तरह के केमिकल्स पर भी है एयरपोर्ट पर रोक-
क्लोरीन
कम्प्रेस्ड गैस सिलिंडर
लिक्विड ब्लीच
स्प्रे पेंट
टीयर गैस।
(ध्यान रखने वाली बात यह है कि आप लगेज बेल्ट पर अनुमति और सुरक्षात्मक जांच के बाद यह सामान भेज सकते हैं ( स्पोर्ट्स से संबंधित) मगर फ्लाइट के अंदर नहीं ले जा सकते है। )