फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023: ये हैं भगवान श्रीराम के प्रसिद्ध मंदिर, दशहरा के मौके पर करें दर्शन

Tue, 24 Oct 2023 07:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Ram Temple - फोटो : Social Media
Dussehra 2023: Famous Lord Ram Temples In India : 24 अक्तूबर को दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। दशहरा  अधर्म, असत्य, अहंकार पर जीत का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन अयोध्या नरेश श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा के मौके पर देश के कई शहरों में रावण दहन की परंपरा है। इस दिन रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला बनाकर उसे दहन किया जाता है और धर्म, सत्य और न्याय का उत्सव मनाया जाता है।

इस पर्व को विजयदशमी भी कहते हैं। दशहरा को आप भी उत्सव की तरह मनाना चाहते हैं तो इस मौके पर प्रभु श्रीराम के मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं। 24 अक्तूबर मंगलवार को दशहरा है और उसके एक दिन पहले महानवमी। 21 और 22 अक्तूबर पर वीकेंड छुट्टी मिलती है। ऐसे में अगर आपको भी चार दिन की छुट्टी मिल रही है तो विजयदशमी के मौके पर भगवान श्रीराम के इन प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अयोध्या - फोटो : amar ujala
श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या यूपी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में श्रीराम का जन्म हुआ था। यहां राजा दशरथ का महल, कनक भवन जहां माता सीता श्रीराम चंद्र से विवाह उपरांत रहने आईं थीं, और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर स्थित है। यहां सरयु नदी में स्नान के बाद श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा सकते हैं। रामचंद्र जी यहां बाल्यावस्था में विद्यमान हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राजा राम मंदिर - फोटो : facebook
राम राजा मंदिर, मध्य प्रदेश

देश में एकमात्र स्थान है, जहां राम राजा के रूप में विद्यमान है। मध्य प्रदेश के ओरछा में राजा राज मंदिर स्थित है। यहां प्रभु श्रीराम की पूजा राजा के रूप में की जाती है। इस मंदिर में हर दिन गार्ड ऑफ ऑनर देकर भगवान श्री राम को शस्त्र सलामी देने की परंपरा है।

4 of 8
कालाराम मंदिर नासिक - फोटो : facebook
कालाराम मंदिर, नासिक

महाराष्ट्र के नासिक में भगवान राम का मंदिर है। नासिक के पंचवटी में कालाराम मंदिर स्थित है, जहां श्री राम की 2 फीट लंबी काले रंग की प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ पंचवटी में ही रुके थे। इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगारू ओढेकर ने कराया था। उन्होंने एक रात स्वप्न में दिखा कि गोदावरी नदी में श्री राम की एक काली मूर्ति है। अगले दिन उन्होंने राम जी की प्रतिमा निकाल कर मंदिर में स्थापित कराई।
विज्ञापन

5 of 8
Telangana Mandir - फोटो : Social Media
सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, तेलंगाना  

तेलंगाना के भद्रादी कोठागुडेम के भद्राचलम में भी भगवान विष्णु के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम राम का एक मंदिर स्थित है। सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर उस स्थान पर बना है, जहां भगवान राम ने माता जानकी को लंका से वापस लाने के लिए गोदावरी नदी को पार किया था। यहां भगवान राम के धनुष और बाण के साथ त्रिभंगा भी स्थापित है।
विज्ञापन

6 of 8
Amritsar Ram mandir - फोटो : Social Media
श्री राम तीर्थ मंदिर, अमृतसर

श्रीराम के जीवन से जुड़े कई प्राचीन स्थल हैं, उनमें से एक पंजाब का अमृतसर है। इस स्थान पर श्रीराम तीर्थ मंदिर स्थित है। इस स्थान पर माता सीता ने अयोध्या त्यागने के बाद लव कुश को जन्म दिया था। श्रीराम पुत्र लवकुश की जन्मस्थली के दर्शन भी इस मौके पर किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Karnataka Mandir - फोटो : Social Media
रामास्वामी मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के कोंडांडा में श्रीराम का अनोखा मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि परशुराम ने भगवान राम से अपनी शादी के दृश्य दिखाने का अनुरोध किया। इसी के चलते कोडंडा में रामास्वामी की मूर्तियां हिंदू विवाह समारोहों की परंपराओं के अनुसार ही स्थित हैं। ये एक ऐसा इकलौता मंदिर है जहां माता सीता भगवान राम और लक्ष्मण के दाहिनी ओर खड़ी हैं।
विज्ञापन

8 of 8
ramaswamy temple - फोटो : wikipedia
रामास्वामी मंदिर, तमिलनाडू

दक्षिण भारत में कई स्थान पर श्रीराम वनवास के दौरान गए। तमिलनाडु में श्री राम का रामास्वामी मंदिर है, जिसे दक्षिण भारत का अयोध्या कहा जाता है। यह इकलौता मंदिर है, जहां भरत और शत्रुघ्न के साथ राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें