फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: दिल्ली की ये हैं चार बेस्ट जगह, जहां से आप कर सकते हैं दिवाली की सस्ती और अच्छी शॉपिंग

Thu, 04 Nov 2021 12:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली 2021 शॉपिंग - फोटो : pexels
दिवाली रोशनी का त्योहार है और इस दिन हमारे चारों तरफ खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। हर साल की तरह इस साल भी दिवाली का त्योहार बेहद ही धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। इस साल दिवाली का त्योहार 4 नवंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग मां महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं, अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों को प्रसाद वितरण करते हैं आदि। इन सबके अलावा दिवाली के त्योहार के लिए कई दिनों पहले से तैयारियां होने लगती हैं। लोग इस दिन के लिए खरीदारी करते हैं और कई अलग-अलग और नई जगहों से दिवाली का सामान खरीदकर लाते हैं। ऐसे में आप भी इस दिवाली खरीदारी करने के लिए तैयार होंगे? तो चलिए हम आपको दिल्ली की सबसे बेस्ट शॉपिंग वाली जगहों के बारे में बताते हैं, जहां से आप दिवाली की खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली 2021 शॉपिंग - फोटो : istock
भागीरथ मार्किट
  • दिल्ली के चांदनी चौक के पास भागीरथ मार्किट स्थित है। यहां जाकर आप दिवाली के लिए झालर और लाइट का सामान बेहद ही सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। यहां आपको घर सजाने का सामान और लाइट का सामान बेहद ही आसानी से मिल जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2021 शॉपिंग - फोटो : istock
लाजपत नगर
  • अगर आप दिवाली पर डिजाइनर कपड़े और न्यू ट्रेंडी कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, और वो भी बजट में। तो आपके लिए दिल्ली का लाजपत नगर बाजार इंतजार कर रहा है। यहां आपको मशहूर डिजाइनर्स के कपड़ों के डुप्लीकेट कपड़े आसानी से मिल जाएंगे, जो देखने में बिल्कुल असली वाले लगेंगे। इसके अलावा यहां कई ब्रांडेड शोरूम हैं और यहां दिवाली के मौके पर कई ऑफर भी मिलते हैं।

4 of 5
दिवाली 2021 शॉपिंग - फोटो : istock
दरियागंज मार्किट
  • दिवाली पर अगर लड़कियां और महिलाएं अपने लिए ज्वलेरी खरीदना चाहती हैं, तो आप दरियागंज मार्किट जा सकती हैं। यहां आपको चंक ज्वेलरी मिल जाएगी, जो आपके लुक पर चार चांद लगाएगी। इसके अलावा यहां कपड़े और बाकी सामान भी काफी सस्ता मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली 2021 शॉपिंग - फोटो : istock
सदर बाजार
  • दिल्ली में स्थित सदर बाजार में आपको हर तरह का सामान सस्ता और सबसे अच्छा मिल जाएगा। घर सजाने का सामान हो, ड्राई फ्रूट्स हों, लाइट का सामान हो, मसाले हों आदि कुछ भी। यहां बस आपके जाने भर की देर है और उसके बाद आप अपनी पसंद और जरूरत का सामान आसानी से ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें