फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immigration: विदेश में रहने का है सपना, तो भारतीय पासपोर्ट से इन पांच देशों में बसने का मिल रहा मौका

Thu, 20 Jan 2022 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Immigration - फोटो : Pixabay
Immigration: यात्रा का शौक रखने वाले जीवन में एक बार विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं। भारत से बाहर कई देशों की खूबसूरती और लोकेशन भारतीयों को आकर्षित करती है। आजकल तो युवा पढ़ाई, नौकरी आदि के लिए भी विदेशों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में विदेश घूमने और वहां जाकर बसने का ख्वाब देखने वाले भारतीयों की कमी नहीं है। अगर आपका भी विदेश घूमने या वहां बसने का सपना है तो यह सपना अब आसानी से पूरा हो सकता है। विदेश जाने के लिए आपको कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है। पासपोर्ट से लेकर वीजा तक के बिना विदेश जाना नामुमकिन होता है लेकिन दुनिया के पांच ऐसे देश हैं जो भारतीयों को अपने देश में बसने का मौका दे रहे हैं। इसके लिए आपको किसी दस्तावेज की भी जरूरत नहीं। महज आपके भारतीय पासपोर्ट से इन देशों में न केवल आपको एंट्री मिलेगी, बल्कि लंबे समय तक रहने का मौका भी मिलेगा। चलिए जानते हैं दुनिया के पांच देशों के बारे में, जो भारतीय पासपोर्ट के साथ आपको अपने देश में बसने का दे रहे हैं मौका। 
विज्ञापन

2 of 6
Immigration - फोटो : facebook
बेल्जियम

बेल्जियम में आप बस सकते हैं, साथ ही नौकरी भी कर सकते हैं। मात्र दो हफ्ते काम करके आप स्थायी निवास परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ पैसा खर्च करना पड़ेगा। यहां घूमने के लिए भी कई अच्छी जगहें हैं। बेल्जियम यूरोपीय संघ यानी ईयू लीग का हिस्सा है।
विज्ञापन

3 of 6
Immigration - फोटो : facebook
ऑस्ट्रिया

विदेश में रहने के सपने को आप ऑस्ट्रिया में पूरा कर सकते हैं। इस देश में रहने के लिए आपको तय कीमत चुकानी पड़ेगी। जिसके बाद आपको भारतीय पासपोर्ट के साथ डी वीजा श्रेणी की मदद से यहां 6 महीने के लिए रहने को मिल जाएगा। 6 महीने रहने के बाद आप ऑस्ट्रिया के स्थायी निवास परमिट के लिए  पात्र हो जाएंगे।

4 of 6
Immigration - फोटो : Istock
बेलीज

लैटिन अमेरिका में मेक्सिको और ग्वाटेमाला के बीच बेलीज देश है। इस खूबसूरत देश में रहने की कीमत बहुत कम है। यहां रहना और बसना आपके लिए बहुत आसान रहेगा। 30 दिन के विजिटर वीजा पर आप बेलीज जाकर रह सकते हैं। 50 हफ्ते यानी लगभग 11 महीने आपको यहां रहना है, इसके लिए हर महीने अपने विजिटर वीजा को रिन्यू कराना पड़ेगा। तय समय पूरा होने पर लगभग 75000 रुपये फीस और कुछ वेरिफिकेशन दस्तावेज देकर आप बेलीज की स्थायी नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Immigration - फोटो : Istock
कोस्टा रिका

अमेरिकी देश कोस्टा रिका प्रशांत महासागर और कैरिबियन सागर के बीत स्थित छोटा सा राष्ट्र है। ये काफी शांत और खूबसूरत देश है, जहां भारतीयों को रहने के लिए कम लागत खर्च करनी पड़ती है। यहां बसने के लिए आपको भारतीय पासपोर्ट और 1 लाख 86 हजार 498 रुपये की जरूरत होती है। यहां नौकरी मिलने में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती, बस आपको अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Immigration - फोटो : Istock
इक्वाडोर

दक्षिण अमेरिका में स्थिक आधाकारिक तौर पर एक लोकतांत्रिक गणराज्य बसा है, जिसका नाम है इक्वाडोर। अगर आप अकेले या दोस्तों के साथ विदेश घूमना व बसना चाहते हैं तो इक्वाडोर में काफी कुछ आपको मिल सकता है। ये देश पहाड़, समुद्र तटों से लेकर ज्वालामुखियों तक के लिए प्रसिद्ध है। अगर इक्वाडोर में आपको बसना है तो कम से कम आपकी इनकम 60 रुपए के करीब होनी चाहिए। वहां के प्रशासन को अपनी तय कमाई का सबूत दीजिए और स्थायी निवासी परमिट आसानी से मिल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें