फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों का घर है ये शहर, शॉपिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं यहां की ये पांच जगह

Sat, 27 Jul 2019 01:25 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर सिक्किम शॉपिंग के लिए भी बेस्ट डेस्टिनेशन है। अगर प्राकृतिक रूप से देखें तो यहां की पहाड़ियां, हरे जंगल, तालाब और नदियां सिक्किम को और खूबसूरत बनाते हैं। इस मॉनसून अगर आप सिक्किम घूमने का प्लान कर रहे हैं तो वहां शॉपिंग करना ना भूलिएगा। यहां पर शॉपिंग करने के लिए बहुत सारी जगह हैं, जहां आप अपनी जरूरतों का सामान खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं सिक्किम में किन-किन जगहों पर आप शॉपिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
एमजी रोड
सिक्किम की राजधानी गंगटोक में स्थित एमजी रोड शॉपिंग के लिए पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। एमजी रोड पर आपको अलग-अलग तरह की दुकानें देखने को मिल जाएंगी। इसके अलावा यहां पर ढेर सारे रेस्तरां भी हैं। एमजी रोड ट्रेडिशनल सिक्किम कप, थांगकाज पेंटिंग्स और चोकसी टेबल डिजाइन के लिए पर्यटकों के बीच में काफी लोकप्रिय है। सिक्किम में यह जगह शॉपिंग के लिए बेस्ट मानी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : social media
लाल बाजार
ईस्ट सिक्किम में मौजूद लाल बाजार को सिक्किम की रसोई की आत्मा के तौर पर जाना जाता है। यह जगह जैविक और कृषि प्रोडक्ट्स की खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां के लोकल लोगों द्वारा उगाई गई ताजी सब्जियां और अनाज को बेचा जाता है। लाल बाजार ड्राई फिश और विदेशी खाने की खरीदारी के लिए बेहतर जगह है। 

4 of 6
- फोटो : social media
न्यू मार्केट
न्यू मार्केट गंगटोक के मुख्य क्षेत्र में मौजूद एक छोटा सा बाजार है। इस मार्केट में खास तौर पर ड्राई फ्रूट्स, बर्फी और सूखे मीठे आम के छिलके मिलते हैं। बता दें कि इस मार्केट में लोग सूखे आम के छिलके की खरीदारी के लिए खूब आते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
ओल्ड मार्केट
सिक्किम की ओल्ड मार्केट फैशन वियर और एक्सेसरीज के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर डोगरा ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट के सेट के लिए काफी मशहूर है। अखरोट और बादाम की खरीददारी के लिए यह जगह जानी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय
तिब्बत रोड के सबसे ऊपरी किनारे पर मौजूद हस्तशिल्प और हथकरघा निदेशालय अपने अलग और बड़े सेल्स एम्पोरियम के लिए लोकप्रिय है। यहां से आप स्थानी कारीगरों द्वारा बनाई गई लकड़ी की नक्काशी, दीवार के लिए सजावट लटकन, कालीन खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें