फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार के फ्रेंडशिप डे को बनाएं खास, मॉनसून में दोस्तों के साथ बनाएं राजस्थान घूमने का प्लान

Fri, 26 Jul 2019 04:28 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मॉनसून के दौरान घुमक्कड़ लोगों को बस घूमने का मौका चाहिए अगर आप भी इस मौके की तलाश में हैं तो आपके लिए इस बार का बहाना है फ्रेंडशिप डे। इस बार के फ्रेंडशिप डे को खास बनाने के साथ-साथ मॉनसून का लुत्फ उठाने का मौका ना छोड़ें। फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएं। डेस्टिनेश और बजट की आप चिंता मत करिए हम आपके लिए डेस्टिनेशन भी ढूंढकर लाए हैं वो भी कम बजट में। तो आइए जानते हैं मॉनसून के दौरान राजस्थान में किन जगहों पर दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : tourmyindia
अलवर
दिल्ली से महज 166 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद अलवर की खूबसूरती बारिश में और निखर जाती है। बारिश के मौसम में यहां के वन और झील अपने पूरे शबाब पर होते हैं। यहां मौजूद रिसॉर्ट्स में बैठकर आप बारिश का लुत्फ ले सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : rasnotes
बांसवड़ा
इस शहर को 100 द्वीपों का शहर भी कहा जाता है। यहां मौजूद पानी से भरे लबालब झीलें, पहाड़ और हरे-भरे जंगल इसका मुख्य आकर्षण हैं। 

4 of 8
- फोटो : twitter
माउंट आबू
राजस्थान के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है माउंट आबू। आप अपने दोस्तों व पार्टनर के साथ बारिश का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : social media
जालोर
स्वर्णगिरि पर्वत की तलहटी पर मौजूद इस शहर को सिटी ऑफ ग्रेनाइट भी कहा जाता है। यहां पर मॉनसून के दौरान जालौर किले से बारिश में भीगते शहर का अद्भूत नजारा दिखाई देता है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : nativeplanet
बूंदी
पहाड़ों और नदियों से घिरा ये शहर मॉनसून के दौरान बेहद ही खूबसूरत दिखता है। आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिता सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : holidayiq
झालावाड़
बारिश के मौसम में अगर आपको वाइल्ड लाइफ कैसी दिखाई देती है अगर आपको देखना चाहते हैं तो आपको झालावाड़ जरुर जाना चाहिए। ये शहर वन्य जीवों और पेड़-पौधे से भरा पड़ा है। 
विज्ञापन

8 of 8
mandawa - फोटो : travelogyindia
मंडावा 
मंडावा राजस्थान के अनएक्सप्लोरड जगहों में से एक है। यहां के ऐतिहासिक महल और हवेलियों को आपको इस मॉनसून ज़रूर देखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें