ज्यादातर लोग छुट्टियों में घर बैठने के बजाय कहीं घूमना-फिरना पसंद करते हैं। अब तो सर्दियों की शुरुआत भी हो गई है और इस मौसम में किसी हिल स्टेशन पर जाने का एक अलग ही मजा होता है। भारत में वैसे तो हिल स्टेशन बहुत सारे हैं, जो एक से बढ़कर एक खूबसूरत हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यहां से जो नजदीक हिल स्टेशन हैं, आप वहां की सैर कर सकते हैं। खास बात ये है कि दिल्ली-एनसीआर से नजदीक जो हिल स्टेशन हैं, वहां घूमने जाने के लिए आपको न तो ज्यादा पैसे ही खर्च करने पड़ेंगे और न ही ज्यादा समय। आपको बस 2-3 दिन का समय चाहिए और आप आराम से घूम कर आ सकते हैं। इसके अलावा खर्च की अगर बात करें तो पांच हजार से भी कम खर्च में इन हिल स्टेशन की सैर करके आ सकते हैं। तो आइए जानते हैं दिल्ली से नजदीक पड़ने वाले कुछ खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में...