फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alibaug Travel Plan: बेहद रोमांटिक है समुद्र किनारे बसा अलीबाग, पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप का बनाएं प्लान

Tue, 30 May 2023 02:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Alibaug Beach - फोटो : pixabay
Alibaug Travel Plan: 'मिनी गोवा' के नाम से मशहूर अलीबाग मुंबई के पास स्थित खूबसूरत हॉलीडे डेस्टिनेशन है। अलीबाग एक छोटा सा शहर है। ये जगह काफी रोमांटिक है। अलीबाग सेलिब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय है। छुट्टी बिताने के लिए लोग अलीबाग जा सकते हैं। अलीबाग में पार्टनर या दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं। यहां परिवार और बच्चों संग शानदार छुट्टी का लुत्फ उठा सकते हैं। गर्मियों के मौसम में अलीबाग घूमने जाना बेहतर विकल्प हो सकता है। अलीबाग की ट्रिप में आपको गोवा का अनुभव मिलेगा। अगर आप घूमने की योजना बना रहे हैं तो अलीबाग की ट्रिप पर जा सकते हैं। आइए जानते हैं अलीबाग ट्रिप की पूरी डिटेल।
 
विज्ञापन

2 of 6
alibaug - फोटो : pixabay
अलीबाग के पर्यटन स्थल

अलीबाग से करीब 54 किलोमीटर की दूरी पर मुरुद-जंजीरा किला स्थित है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इस किले में घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने का सबसे बेहतर समय मार्च से अक्टूबर के बीच का है।
विज्ञापन

3 of 6
alibaug - फोटो : istock
हरिहरेश्वर मंदिर

अलीबाग के पास रायगढ़ के सबसे पुराने मंदिरों में से एक हरिहरेश्वर भगवान का मंदिर है। यहां का मौसम काफी सुहावना और ठंडा रहता है। अलीबाग में कई और मंदिर भी हैं। यहां प्राचीन बौद्ध गुफा मंदिर देखने भी जा सकते हैं।

4 of 6
अलीबाग किला - फोटो : Facebook/We Travel
अलीबाग बीच
 
अलीबाग जाएं तो बीच पर घूमने जरूर जा सकते हैं। अलीबाग बीच से कोलाबा किले का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिल सकता है। कई वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज जैसे जेट स्की, स्कूबा डाइविंग और कयाकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बीच - फोटो : iStock
नागांव बीच

एडवेंचर वाटर स्पोर्ट्स का आनंद उठाने के लिए नागांव बीच जा सकते हैं। इस बीच पर स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। यह जगह अलीबाग से 9 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अलीबाग - फोटो : istock
अलीबाग कैसे जाएं?
 
यह जगह मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर पेन है, जहां से अलीबाग से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर है। गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग के लिए नौका से समुद्र की सैर करते हुए जा सकते हैं। यहां स्थानीय बाजार में खरीदारी, स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। अलीबाग में आपको 700 से 1500 रुपये में आसानी से होटल रूम मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें