फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजमर्रा की जिंदगी को लग्जरी बना देंगी ये पांच चीजें, आज से ही अपनाएं

Sat, 27 Mar 2021 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
हर किसी की जिंदगी अलग होती है। कोई अपने रोजमर्रा के काम ही करता है, तो कोई हर दिन कुछ नया काम करता है। लेकिन ज्यादातर लोग अपनी रोज की जिंदगी से परेशान ही रहते हैं और वो चाहते हैं कि उनकी जिंदगी में भी लग्जरी शामिल हो। लेकिन कई बार लोग इन चीजों को लेकर उलझन में रहते हैं कि वो ये सब कैसे करें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप कुछ आसानी सी चीजों को फॉलो करके अपनी लाइफ में लग्जरी को जोड़ सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं वो तरीके।
विज्ञापन

2 of 6
Indian Food - फोटो : social media
अपनी डाइट में सुधार करें
  • कई बार देखा जाता है कि लोग रेडी टू ईट यानी बना हुआ बाहर का भोजन करते हैं, जो उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। इसलिए आपको इस खाने की जगह पर ताजा बने हुए खाने को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, क्योंकि ये लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 6
Plant - फोटो : istock
घर में लगाएं पौधे
  • अगर आप लग्जरी लाइफ की तरफ एक कदम बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने घर के अंदर पौधे लगाने चाहिए। आर्टिफिशियल पौधों की जगह पर असली पौधे लगाएं। आप वो पौधे लगा सकते हैं जिन पर अच्छे और खूशबूदार फूल आते हैं। इससे आपके घर का वातावरण पॉजिटिव होगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बेडरूम को सुधारें
  • आप अपने घर के बेडरूम यानी अपने कमरे को एक नया रूप दे सकते हैं। आपका बिस्तर हमेशा अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। आप अच्छी नींद ले सकें, इसके लिए आपको आरामदायक बिस्तर और कमरे को सुव्यवस्थित बनाना चाहिए। कमरे में शांति हो, ताकि आपकी नींद में किसी तरह का खलल न पड़े।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वॉशरूम को बेहतर करें
  • अपनी लाइफ के लग्जरी लेवन को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं, तो आप अपने वॉशरूम को बेहतर कर सकते हैं। यहां आप अच्छी खूशबू वाला परफ्यूम रख सकते हैं, बाथटब में पोर्टेबल जेट स्प्रे लगवा सकते हैं और साथ ही वॉशरूम को अच्छे से साफ करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अच्छी कॉफी है जरूरी
  • अपनी लाइफ को लग्जरी बनाने के लिए आपको घर पर अच्छी कॉफी का कलेक्शन रखना चाहिए। अगर आप कॉफी पीते हैं, तो आप अपने दिन की शुरुआत एक अच्छी कॉफी के साथ कर सकते हैं। इससे आपका मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर मन लगा पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें