ट्रेन के फर्स्ट क्लास कोच में तो आपने सफर किया होगा या अगर नहीं भी किया है तो इसके बारे में और यहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानते जरूर होंगे, लेकिन क्या आपके ये पता है कि ट्रेनों में जिस तरह सीटों की अलग-अलग कैटेगरी होती है, फ्लाइट में भी ठीक ऐसा ही होता है? जी हां, फ्लाइट में भी अलग-अलग क्लास की सीटें होती हैं, जिसमें लोग अपनी सहूलियत और पैसों के हिसाब से सफर करते हैं। हालांकि फ्लाइट में ट्रेन की तरह स्लीपर नहीं होते हैं यानी उनमें सोने की व्यवस्था नहीं होती है। फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास के अलावा फर्स्ट क्लास सीट भी होती है। बाकी दोनों कैटेगरी के अलावा फर्स्ट क्लास ज्यादा लग्जरी होती है, यानी वहां अन्य क्लास के मुकाबले यात्रियों को सुविधाएं ज्यादा मिलती हैं। आइए जानते हैं इन तीनों क्लास की सीटों में और सुविधाओं में क्या अंतर होता है?