फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: करोड़ों की मालकिन हैं स्वरा भास्कर, इन दो शहरों में घर और इतनी है संपत्ति

Mon, 15 Nov 2021 01:07 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर के बारे में जानिए - फोटो : Insatagram- @reallyswara
तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की तगड़ी फैन फॉलोअिंग है। समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी स्वरा खुल कर बोलती हैं। ट्विटर पर अपनी बातें खुलकर रखने वाली स्वरा अबतक करीब 15 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनके अभिनय और अंदाज को लोग खूब पसंद करते हैं। फिल्मों और विज्ञापनों के माध्यम से स्वरा भास्कर करोड़ों की कमाई करती हैं। 

फिल्म ‘रांझणा’ में अल्हण बनारसी लड़की बिंदिया के किरदार ने स्वरा को खास पहचान मिली। स्वरा अपने बयानों और मुखर अंदाज को लेकर अक्सर ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं, इन सब से इतर स्वरा ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति एकत्रित कर ली है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल - फोटो : Instagram
कितनी है स्वरा की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वरा की कुल संपत्ति करीब 5 मिलियन डॉलर की है। भारतीय रकम में यह करीब 35 करोड़ की हो सकती है। फिल्मों के अलावा, तमाम विज्ञापनों के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करती हैं। रिपोर्टस के मुताबिक एक फिल्म के लिए वह कम से कम 4-5 करोड़ रुपये लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुखर हैं स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
रहती हैं आलीशान घर में
दिल्ली में जन्मी स्वरा भास्कर का मुंबई में भी घर है। वह थ्री बीएचके फ्लैट में रहती हैं जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। इसके अलावा दिल्ली में भी स्वरा का घर है, जहां उनका परिवार रहता है। स्वरा के पिता सी. उदय भास्कर, इंडियन नेवी में ऑफिसर थे, जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं।

4 of 5
कई फिल्मों में कर चुकी हैं काम - फोटो : instagram
लग्जरी गाड़ियों से चलती हैं स्वरा
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक स्वरा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स1 सीरीज की कार है, जिससे वह चलती हैं। इसके अलावा उनके पास कुछ और गाड़ियां भी हैं। फिल्मों में मिली कामयाबी के दम पर स्वरा ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विटर पर एक्टिव रहती हैं स्वरा - फोटो : Pixabay
इन फिल्मों से मिली सफलता
तनु वेड्स मनू, रांझणा, प्रेम रतन धन पायो और औरंगजेब जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय के दम पर स्वरा भास्कर ने खास पहचान बनाई है। तनु वेड्स मनु फिल्म में पायल के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें