फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Childrens Day 2021: बाल दिवस पर देनी है बच्चों को शुभकामनाएं, तो भेजें ये खास शुभकामना संदेश

Sun, 14 Nov 2021 12:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हम सभी जानते हैं कि 14 नवंबर का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उनकी याद में इस दिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के रूप में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों से लेकर बाकी अन्य जगहों पर कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिनमें बच्चे चाचा नेहरू से जुड़े कई तरह के प्ले करते हैं। वहीं, बाल दिवस के दिन बच्चे एक-दूसरे को इस दिन की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में इस बार अगर आप अपने दोस्तों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको कुछ खास शुभकामना संदेशों के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
एक बचपन का जमाना था 
होता जब खुशियों का खजाना था 
चाहत होती चांद को पाने की थी 
पर दिल तो तितली का दीवाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
खबर ना होती कुछ सुबह की
ना कोई शाम का ठिकाना था
थक हार के आना स्कूल से
पर खेलने तो जरूर जाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!

4 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
दुनिया का सबसे सच्चा समय 
दुनिया का सबसे अच्छा दिन 
दुनिया का सबसे हसीन पल 
सिर्फ बचपन में ही मिलता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हम हैं इस भारत के बच्चे
हम नहीं हैं अक्ल के कच्चे
हम आंसू नहीं बहाते हैं
क्योंकि हम हैं सीधे सरल और सच्चे।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
हमारे बचपन के वो दिन
मैं बहुत याद करता हूं
बचपन यूं ही गुजर जाता है
जब तक हमको उसका अहसास होता है
तब तक वह अतीत बन जाता है।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाल दिवस 2021 की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
मां की कहानी थी परियों का फसाना था
बारिश में कागज की नाव थी 
बचपन का वो हर मौसम सुहाना था।

बाल दिवस की शुभकामनाएं!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें