फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Youth Day 2021: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस?

Tue, 12 Jan 2021 03:08 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : अमर उजाला
12 जनवरी 1863 में स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। हर साल 12 जनवरी के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर होता है। देश के विकास में युवा पीढ़ी का बहुत बड़ा योगदान होता है। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके, इसलिए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। क्या आप जानते हैं स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है? आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : Social Media
भारत सरकार ने सन् 1985 से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की
  • भारत सरकार ने सन् 1985 से हर साल 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। 
अगली स्लाइड्स में जानिए स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है...
विज्ञापन

3 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : social media
स्वामी विवेकानंद की जयंती के दिन ही राष्ट्रीय युवा दिवस क्यों मनाया जाता है...
  • स्वामी विवेकानंद देश के महानतम समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक थे। उनके आदर्शों और विचारों से देशभर के युवा प्रोत्साहित हो सकते हैं। स्वामी विवेकानंद के विचारों को जीवन में अपनाकर व्यक्ति कभी भी असफल नहीं हो सकता है।

4 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : social media
इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को ये बताना है कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन में सफलता हासिल की, ठीक उसी तरह उनके विचारों को अपनाकर युवा पीढ़ी भी सफलता हासिल करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रीय युवा दिवस 2021 - फोटो : social media
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस
  • राष्ट्रीय युवा दिवस को देशभर में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन भाषण, पाठ, युवा सम्मेलन, प्रस्तुतियां, युवाओं के उत्सव, प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियों, खेल आयोजन, योग सत्र, संगीत प्रदर्शन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार कोरोना वायरस की वजह से हर साल की तरह होने वाले विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें