फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन लग्जरी कारों से लेकर इस आलीशान बंगले की हैं मालकिन, जानें उनकी लाइफस्टाइल

Wed, 03 Mar 2021 09:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone
सनी लियोन आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बच्चों से लेकर आज के युवा तक, हर कोई उन्हें जानता है। उनके गाने देखता है और उनकी फिल्में भी देखता है। बॉलीवुड में सनी काफी नाम ही नहीं, बल्कि काफी शोहरत और दौलत भी कमा रही हैं। अगर ये कहा जाए कि सनी लियोन आज रानियों जैसी जिंदगी जीती हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत भी नहीं होगा। मौजूदा समय में उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। वो अपने पति और बच्चों संग एक आलीशान घर में रह रही हैं, और खुशनुमा जिंदगी बिता रही हैं। तो चलिए जानते हैं सनी लियोन की लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone
साल 2013 में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली सनी लियोन का असल नाम करणजीत कौर वोहरा है। इंडस्ट्री में आकर सबसे पहले वो मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस-5' में गईं। इसके बाद वो लगातार आगे बढ़ती गईं और उन्हें महेश भट्ट की फिल्म जिस्म-2 में मौका मिला। हालांकि, सनी को असल पहचान अपने डांस नंबर्स से मिली। उनके डांस नंबर्स ने लोगों को उनके बेहद करीब ला दिया।
विज्ञापन

3 of 7
sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone
बेबी डॉल मैं सोने दी सॉन्ग, मेरे सईया सुपर सटार जैसे अनेकों सुपर हिट गाने सनी ने दिए। वहीं, उन्होंने रागिनी एमएमएस-2, एक पहेली लीला, वन नाईट स्टैंड, तेरा इंतजार और रईस जैसी कई फिल्मों में काम भी किया। उनके डांस, उनकी एंक्टिंग को काफी सराहा जाता है, और इन्ही की बदौलत आज सनी लियोन की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है।

4 of 7
सनी लियोनी - फोटो : सोशल मीडिया
सनी लियोन के बारे में ये बात बेहद ही कम लोग जानते हैं कि पहले वो नर्स बनना चाहती थी। सनी इसके लिए पढ़ाई भी कर रही थी। हालांकि, उन्होंने बाद में टैक्स और फाइनेंस कंपनी में काम भी किया था। लेकिन वो कहते हैं न कि वक्त बदलते समय नहीं लगता, सनी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ और आज सनी के पास किसी चीज की कमी नहीं है और वो एक लग्जरी लाइफ जीती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone
सनी लियोन ने साल 2003 में पैंटहाउस मैगजीन द्वारा 'पेंटहाउस पेट ऑफ द ईयर 2003' का अवॉर्ड जीता। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी लियोन के पास लगभग 20 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वहीं, हर फिल्म के लिए सनी को लगभग पांच से सात करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, सलाना वो लगभग 15 करोड़ रुपये फिल्मों से कमाती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Maserati Quattroporte - फोटो : Instagram/ sunnyleone
वहीं, सनी को कारों का भी काफी शौक है और उनके पास कई लग्जरी व महंगी कारें हैं, जिनके बारे में जानकर यकीनन आप हैरान रह जाएंगे। सनी लियोन की कारों की बात करें तो उनके पास Maserati Quattroporte, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज कार और ऑडी ए5 कार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sunny leone - फोटो : instagram/sunny leone
इसके अलावा भी उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। यही नहीं, सनी ने अपने 36वें जन्मदिन पर लॉस एंजिल्स में एक लैविश बंगला खरीदा था। इसके अलावा सनी के पास मुंबई स्थित अंधेरी में एक पेंटहाउस भी है। जब भी वो भारत आती हैं, तो इसी घर में ठहरती हैं। सनी फिल्मों के अलावा कई विज्ञापन भी करती हैं, जिनके जरिए वो करोड़ों की कमाई करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें