Subrata Roy Net Worth: मंगलवार को सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया। मुंबई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वो लंबे समय से गंभीर बीमारी के परेशान थे, जिस वजह से उनका इलाज मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित सहारा सिटी लाया जाएगा।
दरअसल, लखनऊ में उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बसा ली थी जिसे सहारा सिटी के नाम से जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। बात करें उनके साम्राज्य की तो फाइनेंस, रीयल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर गुड्स और टूरिज्म समेत कई क्षेत्रों में निवेश करने वाले सहारा का बिजनेस साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है।
अगर इनके शुरुआती जीवनकाल की बात करें तो 10 जून 1948 को बिहार के अररिया के एक मध्यम वर्गीय परिवार जन्में सुब्रत रॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी तकनीकी संस्थान, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुब्रत रॉय 1976 में सहारा फाइनेंस से जुड़े और बाद में उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथों में ले ली।