फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2023 Mithai: कहीं बिगड़ न जाए त्योहार में स्वाद, भाई दूज पर मिठाई खरीदते समय बरतें ये सावधानियां

Wed, 15 Nov 2023 08:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sweets - फोटो : Istock
Bhai Dooj 2023 Mithai : त्योहार के मौके पर बाजारों में काफी रौनक दिखती है। मिठाई की दुकानों पर तरह तरह के मिठाई, पकवान बिकने लगते हैं। हलवाइयों की दुकानों के काउंटरों पर रखी रंग बिरंगी और स्वादिष्ट मिठाई हर किसी को आकर्षित करती है। लोग दिवाली में भोग से लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए ढेरों तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां खरीदते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर मिठाइयों की मांग बहुत बढ़ जाती है। मिठाइयों की मांग बढ़ने पर दुकानों पर पहले से और थोक में मिठाई बनाई जाती हैं।

हालांकि अधिक मात्रा में पहले से मिठाई तैयार होने के कारण उसमें मिलावट होने की आशंका बढ़ जाती है। साथ ही मिठाई के घटिया व खराब होने की भी संभावना रहती है। दीपोत्सव के आखिरी दिन भाई दूज का पर्व होता है। इस पर्व पर बहनें भाई को तिलक करके मुंह मीठा कराती हैं। दुकानों से खरीदी मिठाई ताजी नहीं होती, इससे स्वाद पर असर होता है, साथ ही मिलावट के कारण सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी भाई दूज के लिए बाजार से मिठाई खरीद रहे हैं तो कुछ सावधानियां बरतें। वहीं मिठाई बासी, मिलावटी या खराब तो नहीं हो गई, इसकी पहचान कर लें। यहां असली और नकली मिठाई की पहचान के तरीके बताए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
Kalakand - फोटो : Istock
असली और नकली मिठाई की पहचान
 
  • मावे से मिठाई तैयार होती है, मावा में ही मिलावट की जाती है। मावे को हाथ में लेकर रगड़ें, असली होने पर देशी घी की तरह खुशबू आएगी और नकली होने पर अजीब दुर्गन्ध होगी।
  • असली मावा खाने पर मुंह में चिपकता नहीं है, जबकि नकली मावा खाने से मुंह में चिपकता है। असली मावा में कच्चे दूध की तरह का स्वाद आता है।
  • मावा को पानी में डालकर देखें,  मिलावटी मावा पानी में डालते ही टूट जाएगा और असली मावा पतला होकर पानी में घुल जाएगा।
  • मावा को खाकर देखें, अगर वह दानेदार लगे तो इसमें मिलावट होने का संकेत है।
  • असली मावा सफेद रंग का होता है और नकली खोया हल्के पीले रंग का होता है
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली 2022 की तैयारी - फोटो : istock
मिठाई खरीदते समय सावधानियां

स्वच्छता

मिठाई खरीदते समय सुनिश्चित करें कि वह स्वच्छ हो। साफ सुथरी दुकान से ही मिठाई खरीदें

स्वाद और पसंद

मिठाई खरीदने से पहले इसका स्वाद लें। स्वाद के मुताबिक ही उचित मिठाई खरीदें। मिठाई खरीदते समय पसंद का भी ध्यान रखें, जैसे कम मीठा पसंद है तो हल्की मीठी मिठाई लें।

4 of 5
दीपावली में वजन का सभी रखें विशेष ध्यान - फोटो : istock
सीमित मात्रा

बहुत अधिक मिठाई खरीदकर घर न लाएं। कम और जरूरत के मुताबिक ही मिठाई खरीदें। इसके दो कारण हैं, पहला- अधिक मिठाई से अतिरिक्त कैलोरीज का सेवन हो सकता है और सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दूसरा समय पर मिठाई न खत्म होने पर उसकी ताजगी और स्वाद पर भी असर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Diwali Fraud - फोटो : सोशल मीडिया
ब्रांड और पैकेजिंग

अगर आप पैकेजिंग वाली मिठाई खरीद रहे हैं तो अच्छे ब्रांड की पूरी तरह से पैक हुई मिठाई ही लें। पैकेजिंग पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट का ध्यान दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें